KVS Admission 2026-27: देशभर के 1250 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन की रेस शुरू हो चुकी है. एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए क्लास 1 और बालवाटिका (1, 2 और 3) में एडमिशन पोर्टल आज यानी 20 मार्च, सुबह 10 बजे से खुल गए हैं. पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि एक छोटी-सी गलती आपके बच्चे का साल खराब कर सकती है और एडमिशन कैंसल हो सकता है. आइए जानते हैं एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स और आवेदन करते समय कौन-कौन सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं.
KVS में एडमिशन कब से कब तक चलेगा
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 20 मार्च 2026 की सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2026 है. ऑफलाइन आवेदन (कक्षा 2 और ऊपर) तक 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक होंगे. सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ही फॉर्म भर सकते हैं. क्लास 1 के लिए लिंक 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगा.
कितने साल के बच्चों को मिलेगा एडमिशन
केवीएस में उम्र को लेकर बहुत सख्त नियम हैं. उम्र की गिनती 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी. क्लास 1 के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 साल होनी चाहिए. बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 साल, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 साल और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 साल होनी चाहिए. अगर उम्र में एक दिन का भी अंतर हुआ, तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा.
केवीएस में अप्लाई करते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें
1. एडमिशन के लिए ऐप के चक्कर में न पड़ें. सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in का ही इस्तेमाल करें. किसी भी मोबाइल ऐप से किया गया रजिस्ट्रेशन अमान्य (Invalid) माना जाएगा.
2. क्लास के हिसाब से जो उम्र तय है, वही भरें. गलत जानकारी देना भारी पड़ सकता है.
3. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता-पिता का आधार कार्ड सही होना चाहिए. स्कैन कॉपी साफ होनी चाहिए.
4. अगर आप सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी का लाभ ले रहे हैं, तो आपके पास सही एफिडेविट होना जरूरी है. बिना सबूत के दावा न करें.
5. अपनी सर्विस कैटेगरी (सरकारी या प्राइवेट नौकरी और निवास एरिया सही-सही ही भरें.
फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या चाहिए
एक चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर.
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (स्कैन कॉपी).
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन कॉपी).
- बच्चे का आधार कार्ड.
- अगर EWS या किसी कोटे से हैं, तो सरकारी प्रमाण पत्र.
एडमिशन कैसे होगा
कक्षा 1 के लिए कोई परीक्षा नहीं होती है. इसका चयन ऑनलाइन लॉटरी और प्रायोरिटी कैटेगरी (माता-पिता की नौकरी के आधार पर प्राथमिकता) से होता है. वहीं कक्षा 2 से 8 तक के लिए ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम काम करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं