विज्ञापन

IIT, NIT और IIIT में कुल इतनी सीटें, JoSAA काउंसलिंग के बीच जान लीजिए पूरा गणित

JoSAA 2026 ने IIT, NIT, IIIT और GFTI की कुल 67,323 सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी किया है. JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखों का ध्यान रखें.

IIT, NIT और IIIT में कुल इतनी सीटें, JoSAA काउंसलिंग के बीच जान लीजिए पूरा गणित
JOSAA की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते है

12वीं के बाद IIT, NIT और IIIT में एडमिशन का सपना लाखों छात्र देखते हैं, इंजीनियरिंग के लिए ये संस्थान काफी डिमांड में रहते हैं और यहां छात्रों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाती है. JEE Advanced 2026 के रिजल्ट के बाद इन टॉप इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन की रेस चल रही है. इके लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी(JoSAA) ने सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है. इसकी जानकारी JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स(GFTIs) समेत इन कैंपस में टोटल सीटों की संख्या कितनी है. 

सीटों की संख्या में बढ़ोतरी

पहले की तुलना में  इस साल कुल 4,470 नई सीटें जोड़ी गई हैं, अब सीटों की संख्या बढ़ने के बाद से कटऑफ रैंक में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे कम रैंक वाले छात्रों को भी अच्छे कॉलेज मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

JEE Advanced 2026 रिजल्ट के बाद एडमिशन की रेस

JEE Advanced 2026 का रिजल्ट 1 जून को जारी किया गया था, जिसके बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है और लाखों छात्र अपनी पसंदीदा ब्रांच और कॉलेज के लिए विकल्प भरेंगे. ऐसे में IITs की सीट मैट्रिक्स को पहले से समझना छात्रों के लिए काफी जरूरी होगा. इससे उन्हें यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि उनकी रैंक के आधार पर किस IIT में एडमिशन मिलने की संभावना है और काउंसलिंग के दौरान कौन-सी रणनीति अपनानी चाहिए.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) - 18951 सीट
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) - 25162 सीट
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)  -  11518 सीट
गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (GFTI)  -  11692 

                                                                    
इन सभी कैंपस में कुल मिलाकर 67323 सीटें हैं, जिसमें आप एडमिशन ले सकते हैं. देश में कुल कितने आईआईटी, एनआईटी और IIIT हैं, आइए देखते हैं- 

आईआईटी (IIT) - 23 कैंपस 
एनआईटी (NIT) - 31 कैंपस
ट्रिपल आईटी (IIIT) - 26 कैंपस
सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (GFTI)  -  50 से ज्यादा

काउंसलिंग फॉर्म कौन भर सकता है

काउंसलिंग प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने जेईई मेन 2026 या जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा पास की है और रैंक हासिल की है. वही छात्र इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. आईआईटी, एनआईटी और ज्यादातर IIIT में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का जेईई एडवांस्ड 2026 पास होना जरूरी है, वहीं अन्य के लिए आपको जेईई मेन 2026 की रैंक के आधार पर भी एडमिशन मिल सकता है.  

पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 2 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख - 11 जून 2026, जिसके बाद फिर आवेदन नहीं कर सकते हैं.
  • पहली मेरिट लिस्ट- 13 जून 2026 को जारी की जाएगी.
  • सीट ब्लॉकिंग और फीस भुगतान (पहली लिस्ट) - 26 जून 2026 तक जमा करनी होगी.

दूसरे राउंड की प्रक्रिया 

  • दूसरी मेरिट लिस्ट - 30 जून 2026 को जारी की जाएगी.
  • सीट ब्लॉकिंग और फीस भुगतान (दूसरी लिस्ट ) - 3 जुलाई  2026, इसके बाद कोई दिक्कत आती है तो समाधन किया जा सकता है.

तीसरे राउंड की प्रक्रिया 

  • तीसरी राउंड की मेरिट लिस्ट - 6 जुलाई 2026 को जारी होगी
  • सीट ब्लॉकिंग और फीस भुगतान (तीसरी लिस्ट) - 8 जुलाई 2026 तक 

ये भी पढ़े- CBSE के खिलाफ एक और मामला आया सामने, मिडिल ईस्ट का छात्र पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com