विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट के नतीजे 25 जून को 

JoSAA Counselling Round 2: जॉइंट सीट एलोकेशन अथोरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2025 शेड्यूल को संशोधित किया है. जोसा राउंड 2 सीट आवंटन सूची 25 जून को जारी की जाएगी.

JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट के नतीजे 25 जून को 
JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित
नई दिल्ली:

JoSAA Counselling Round 2: जॉइंट सीट एलोकेशन अथोरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2025 शेड्यूल को संशोधित किया है. जोसा राउंड 2 सीट आवंटन सूची 25 जून को जारी की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 29 जून है. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) पात्र उम्मीदवारों के लिए 25 जून को एसआरएम जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (SRMJEEE 2025) फेज 2 विकल्प भरना शुरू करेगा. जोसा काउंसलिंग 2025 शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर उपलब्ध है.

UP Polytechnic Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा के नतीजे घोषित, इस दिन से काउंसलिंग शुरू

 SRMJEEE उत्तीर्ण उम्मीदवार 26 जून तक अपने विकल्प चुन सकेंगे. वहीं जोसा काउंसलिंग सीट आवंटन रिजल्ट 28 जून को भरे गए विकल्पों और सीट उपलब्धता के आधार पर घोषित किए जाएंगे. सीट आवंटन के नतीजे 28 जून को भरे गए विकल्पों और सीट की उपलब्धता के आधार पर घोषित किए जाएंगे. फीस भुगतान की अंतिम तिथि 7 जुलाई है.

डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने तेलंगाना पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG POLYCET) 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है. टीएस पॉलीसीईटी काउंसलिंग 2025 ( TS POLYCET counselling 2025) दो फेजों में आयोजित की जाएगी. चॉइस फिलिंग 24 जून से शुरू होगी और सीट अलॉटमेंट लिस्ट 4 जुलाई या उससे पहले जारी की जाएगी.

NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस कक्षा 10वीं परिणाम की घोषणा जल्द, संभावित डेट एंड टाइम पर लेटेस्ट अपडेट्स 

जॉइंट एडमिशन कमिटि (JAC) दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर बीटेक (BTech) और बीआर्क (BArch) पाठ्यक्रमों के लिए जैक दिल्ली राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है. जैक दिल्ली राउंड 2 सीट आवंटन सूची 24 जून को घोषित की जाएगी.

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (COMEDK) ने COMEDK अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2025 राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण 24 जून तक बढ़ा दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर COMEDK काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

MP Board Re-Exam Results 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के नतीजे घोषित, लेटेस्ट अपडेट्स

लेखक के बारे में
img
पूनम मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JoSAA Counselling, JoSAA Counselling 2025 Schedule, JoSAA Counselling Schedule Revised
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com