विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

UP Polytechnic Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा के नतीजे घोषित, इस दिन से काउंसलिंग शुरू

JEECUP Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं.

UP Polytechnic Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा के नतीजे घोषित, इस दिन से काउंसलिंग शुरू
नई दिल्ली:

JEECUP Result 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश का रिजल्ट जारी हो चुका है. जो उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक एट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. जारी रिजल्ट के अनुसार, इसमें से 331193 अभ्यर्थी एग्जाम में बैठे और कुल 331174 अभ्यर्थी पास हुए हैं, वे सभी उम्मीदवार काउंसलिंग के पात्र हैं. इन स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इतने उम्मीदवार हुए पास

इस साल यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा 5 जून से 13 जून के बीच कराया गया था. इसमें 19 ग्रुप में 425993 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए थे. सभी क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को यूपी में स्थित राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट, पार्टनरशिप व प्राइवेट क्षेत्र की पालिटेक्निक संस्थाओं मं संचालित 1,2, 3 साल इंजीनियरिंग, फार्मेसी व अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन मुख्य व विशेष चरण के रूप में 27 जून से 14 अगस्त 2025 के बीच कुल 5 चरणों में कराई जाएगी.

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के ग्रुप वाइज टॉपर लिस्ट ( रैंक 1 )

ग्रुप और टॉपर का नाम

 ग्रुप A - झांसी के शुभ दीक्षित

ग्रुप B - संत रविदास नगर के अनुज प्रताप

 ग्रुप C - जौनपुर के दशरथ यादव

ग्रुप D - अयोध्या के आशीष तिवारी

ग्रुप E - आगरा के तेजवीर सिंह

ग्रुप F - गोरखपुर की अंजिलि शर्मा

ग्रुप G - बस्ती के हर्ष श्रीवास्तव

ग्रुप H - आजमगढ़ के सत्यपाल पांडेय

ग्रुप I - गाजीपुर के अभिनव चौहान

ग्रुप K -1 में बलिया के शैलेश कुमार चौहान

ये भी पढ़ें-SSC CHSL Notification: एसएससी सीएचएसएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

लेखक के बारे में
img
प्रिया गुप्ता
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEECUP Result 2024 News, Jeecup Result 2025, JEECUP Result 2025 Date, UP Polytechnic, UP Polytechnic 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com