HBSE 10th Result 2025: स्टेट बोर्ड के नतीजे घोषित होने शुरू हो चुके हैं, ऐसे में अब स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड के नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट की माने तो 15 मई को रिजल्ट जारी होने की पूरी उम्मीद है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा ndtv.in के एजुकेशन पेज पर भी स्टूडेंट्स परिणाम चेक कर सकते हैं. परिणाम सबसे पहले चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड रिजल्ट लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी. परिणाम घोषित होते ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
पिछले साल इस दिन जारी हुआ था रिजल्ट
बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट जारी करने के लिए 45 दिन का समय लगता है. इस साल हरियाणा बोर्ड दसवीं और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुईं थी. 10वीं की परीक्षा 26 मार्च तक आयोजित की गई थीं. पिछले साल की बात करें तो 10वीं के नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे. जिसमें से रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 95.22 प्रतिशत रहा था. जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स का 88.73 प्रतिशत रहा था. इस साल और भी बेहतर रिजल्ट होने की उम्मीद है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Haryana Board 10th 12th Result 2025: ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक
- स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
- जानकारी सबमिट होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे.
इन स्टेट बोर्ड ने जारी कर दिया है रिजल्ट
सबसे पहले बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद उत्तराखंड बोर्ड, यूपी बोर्ड, असम, आंध्र प्रदेश सहित अन्य कई बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब हरियाणा बोर्ड के स्टूडेंट्स भी रिजल्ट जारी करने का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट को लेकर जानें क्या है अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं