विज्ञापन

JEE Main Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल तक हो सकता है जारी, इतनी हो सकती है कटऑफ

JEE Main Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी किया जाएगा, करीब 11 लाख से ज्यादा छात्र इसका इंतजार कर रहे हैं.

JEE Main Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल तक हो सकता है जारी, इतनी हो सकती है कटऑफ
JEE Main Session 2 का रिजल्ट होगा जारी

JEE Main Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं. करीब 11 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसमें वो छात्र भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए सेशन-2 की परीक्षा दी है. आइए जानते हैं कि कैसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं और संभावित कटऑफ कितनी जा सकती है. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • JEE (Main)- Session 2 Paper 1 Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

कितनी जा सकती है कटऑफ?

संभावित कट-ऑफ (Expected Cut-off) की बात करें तो जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने के लिए कैटेगरी वाइज इस तरह कटऑफ हो सकती है- 

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कटऑफ 79 - 81 तक हो सकती है
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 61 - 64 तक कटऑफ जा सकती है
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 48 - 50 कटऑफ हो सकती है
  • दिव्यांग (PwD) छात्रों के लिए 0.001 - 1.0  तक कटऑफ संभावित है

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

छात्र अपने स्कोरकार्ड में अपना नाम, रोल नंबर और माता-पिता का नाम देख सकते हैं. इसके अलावा Physics, Chemistry, Maths के नंबर और कुल पर्सेटाइल भी इसमें होगा. साथ ही एनटीए की तरफ से ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी. जिन छात्रों ने दोनों सेशन (जनवरी और अप्रैल) दिए हैं, उनका सबसे अच्छा स्कोर ही फाइनल माना जाएगा. 

जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर ही जेईई एडवांस्ड दिया जाता है और इसके बाद देशभर के आईआईटी में एडमिशन मिलता है. हालांकि जेईई मेन में पास होने के बाद किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में भी एडमिशन मिल सकता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. 

ये भी पढ़ें - इस साल देना है Class X Second Board Examination 2026, CBSE ने जारी किया Video, जानें अपने हर सवाल का जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com