विज्ञापन

इस साल देना है Class X Second Board Examination 2026, CBSE ने जारी किया Video, जानें अपने हर सवाल का जवाब

Class X Second Board Examination 2026: छात्रों व अभिभावकों में मन में 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम को लेकर कई सवाल हैं. इन सवालों के जवाब देने के लिए CBSE ने एक एक्‍स पर एक वीडियो जारी किया है. 

इस साल देना है Class X Second Board Examination 2026, CBSE ने जारी किया Video, जानें अपने हर सवाल का जवाब

Class X Second Board Examination 2026: CBSE इस साल पहली बार 10वीं बोर्ड सेकेंड परीक्षा लेने जा रही है. इसके माध्‍यम से छात्र दसवीं बोर्ड की परीक्षा एक बार फिर दे सकते हैं. अगले महीने ये दूसरा बोर्ड एग्जाम कराया जाएगा. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत फेल होने वाले या कम नंबर लाने वाले छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा. हालांकि छात्रों व अभिभावकों में मन में इस सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम को लेकर कई सवाल हैं. इन सवालों के जवाब देने के लिए CBSE ने एक एक्‍स पर एक वीडियो जारी किया है. 

CBSE ने एक्‍स पर वीडियो शेयर किया 

CBSE ने एक्‍स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 

𝗣𝗹𝗮𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝗮𝗽𝗽𝗲𝗮𝗿 𝗳𝗼𝗿 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗕𝗦𝗘 𝗖𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗫 𝗦𝗲𝗰𝗼𝗻𝗱 𝗕𝗼𝗮𝗿𝗱 𝗘𝘅𝗮𝗺𝗶𝗻𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 𝟮𝟬𝟮𝟲? Here's everything you need to know — eligibility, subject changes, improvement options and more. Don't miss the details that matter.

देखें वीडियो- 

वीडियो में सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि जिन छात्रों ने 10वीं के फर्स्‍ट बोर्ड एग्‍जाम दिए हैं, या छिन छात्रों को नंबर में इंप्रूवमेंट करानी हो, या जिनकी कंपार्टमेंट आई हो, वे सभी 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम दे सकते हैं. इसके लिए स्‍कूल डिटेल्‍स भरेंगे और साथ में एग्‍जाम फीस भी देनी होगी.   

साथ ही, वीडियो में कहा गया है कि अगर किसी बच्‍चे का 10वीं बोर्ड सेकेंड एग्‍जाम के लिए नाम दिया जा चुका है लेकिन अब वो परीक्षाएं नहीं देना चाहता है तो वो अपना नाम वापस ले सकता है. 

कब होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई पहले ही ये बात कह चुकी है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा 5 मई से लेकर  21 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसके बाद 30 जून तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Class 10 Second Board Exam, CBSE Class 10 Second Board Exam 2026, CBSE Class 10 Second Board Exam Eligibility, CBSE Class 10 Second Board Exam Key Rules, Cbse Class 10 Second Board Exam Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com