JEE Main 2026 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. अब तमाम छात्रों को जेईई मेन के रिजल्ट का इंतजार है. एनटीए की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी किया जाएगा, हालांकि इसका समय नहीं बताया गया है. आइए जानते हैं कि कैसे आंसर की और रिजल्ट आने के बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
फाइनल आंसर की जारी होने से पहले छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थी, जिसके लिए उन्हें 4 से 6 फरवरी के बीच का समय दिया गया. तमाम आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अब फाइनल आंसर की जारी की गई है.
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर आपको JEE Main Final Answer Key 2026 दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- लॉगइन करने के बाद आपको फाइनल आंसर की दिख जाएगी.
- यहीं से आप इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Scorecard के लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या फिर पासवर्ड डालें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे अच्छे से चेक कर लें
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें
रिजल्ट में नहीं होगी रैंक
एनटीए की तरफ से जारी होने वाले रिजल्ट में पर्सनल डीटेल के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पर्सेंटाइल स्कोर दिए होंगे. साथ ही एनटीए स्कोर (NTA Score) भी इसमें शामिल होगा. हालांकि 'ऑल इंडिया रैंक' (AIR) अभी जारी नहीं होगी. अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन के बाद एनटीए रैंक जारी करेगा. JEE Main में पास होने वाले छात्र JEE Advanced के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उन्हें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन भी मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं