विज्ञापन

JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे भरें फॉर्म

JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू. जानें आवेदन की आखिरी तारीख, एग्जाम शेड्यूल और सेशन 1 आंसर-की से जुड़ा हर बड़ा अपडेट.

JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे भरें फॉर्म

JEE Main 2026  Session 2 registration : अगर आप भी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं और JEE Main परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 (अप्रैल सत्र) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 1 फरवरी से शुरू कर दी है. जो छात्र जनवरी वाले पहले सेशन में शामिल नहीं हो पाए थे या जो अपने स्कोर को और बेहतर बनाना चाहते हैं, उनके पास यह शानदार मौका है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 तय की गई है.

परीक्षा कब होगी?

NTA के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, सेशन 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन (CBT मोड) होगी. एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे.

पुराने छात्रों के लिए क्या है नियम?

अगर आपने जनवरी सेशन के लिए पहले ही फॉर्म भरा था और फीस दी थी, तो आपको दोबारा नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. आपको बस अपने पुराने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद आप ये चीजें चुन सकते हैं:

प्रश्न पत्र का माध्यम 

परीक्षा के लिए शहर 

अपनी पढ़ाई की जानकारी 

कोर्स (B.E./B.Tech या B.Arch/B.Planning)

सेशन 1 की आंसर-की (Answer Key) का अपडेट

NTA 4 फरवरी को सेशन 1 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाला है. छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

इन बातों का रखें खास ख्याल

गलती से भी एक से ज्यादा एप्लीकेशन फॉर्म न भरें. अगर कोई छात्र दो अलग-अलग नंबरों से फॉर्म भरता है, तो उसे 'अनफेयर मीन्स' (UFM) माना जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

 वे छात्र जिन्होंने 2024 या 2025 में 12वीं पास की है या जो 2026 में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com