JEE Main 2026 Session 1 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लंबे इंतजार के बाद आज JEE Main 2026 (Session 1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा है, जहां दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने पूरे देश में टॉप करके अपना लोहा मनवाया है, वहीं राजस्थान के छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी भारी मौजूदगी दर्ज कराई है.
यह बी पढ़ें- JEE Main 2026 Result out: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुए सेशन 1 के नतीजे, डायरेक्ट लिंक से करें स्कोरकार्ड Download

श्रेयस मिश्रा ने किया दिल्ली का नाम रोशन
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर लिस्ट में पहला स्थान पाया है. श्रेयस की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है. लेकिन श्रेयस अकेले नहीं हैं, इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 12 होनहारों ने 100 पर्सेंटाइल में जगह बनाकर परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है.
राजस्थान का दिखा दबदबा
टॉप 12 की लिस्ट में राजस्थान के 3 छात्रो- कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम ने जगह बनाई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश के भी 2 छात्र नरेंद्रबाबू गारी महित और पसाला मोहित ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर्स क्लब में जगह बनाई है. बिहार, ओड़िशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से भी एक-एक छात्र ने टॉप पोजिशन हासिल की है.
100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 छात्रों की लिस्ट
- श्रेयस मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)
- नरेंद्रबाबूगरी माहिथ- आंध्र प्रदेश
- शुभम कुमार- बिहार
- कबीर छिल्लर-राजस्थान
- चिरंजीब कर-राजस्थान
- भावेश पात्रा - ओडिशा
- अनय जैन- हरियाणा
- अर्णव गौतम-राजस्थान
- पासला मोहिथ-आंध्र प्रदेश
- माधव विरादिया-महाराष्ट्र
- पुरोहित निमय-गुजरात
- विवान शरद माहिश्वरी-तेलांगना
परीक्षा के कुछ जरूरी आंकड़े
- इस साल कुल रजिस्ट्रेशन सेशन 1 के लिए 13,55,293 हुए थे, जिसमें से 13,04,653 छात्र परीक्षा देने पहुंचे. यानी अटेंडेंस करीब 96.26% रही.
- वपरीक्षा देने वालों में 8.55 लाख से ज्यादा छात्र और 4.49 लाख से ज्यादा छात्राएं शामिल थीं.
- यह परीक्षा देश के 326 शहरों और विदेशों के 15 शहरों (जैसे दुबई, दोहा, सिंगापुर, कुवैत) में आयोजित की गई थी.
NTA ने साफ किया है कि फिलहाल पेपर 1 (B.E./B.Tech) का रिजल्ट जारी हुआ है. पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) के नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं