विज्ञापन

IIT नहीं मिला तो न हों निराश, ये हैं देश के बेस्ट Non-IIT इंजीनियरिंग कॉलेज

JEE Advanced 2026 रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स के सामने कई अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों के दरवाजे खुले हैं. NIRF 2025 रैंकिंग में BITS पिलानी, NIT तिरुचिरापल्ली, NIT राउरकेला, SRM और VIT जैसे संस्थान मजबूत ऑप्शन बनकर उभरे हैं.

IIT नहीं मिला तो न हों निराश, ये हैं देश के बेस्ट Non-IIT इंजीनियरिंग कॉलेज
इस साल टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला.

JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब लाखों स्टूडेंट्स की नजर देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों पर है. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स IIT में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं, लेकिन लिमिटेड सीट्स होने के कारण सभी को मौका नहीं मिल पाता. हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि अच्छे करियर के रास्ते बंद हो जाते हैं. देश में कई ऐसे इंजीनियरिंग संस्थान हैं जो पढ़ाई, रिसर्च, कैंपस सुविधाओं और प्लेसमेंट के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. NIRF 2025 रैंकिंग भी यही बताती है कि IITs के अलावा भी कई कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

लगातार 10 साल से नंबर 1 पर IIT मद्रास

NIRF 2025 रैंकिंग में IIT मद्रास ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है. संस्थान लगातार 10वें साल देश का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज बना हुआ है. इसे 88.72 स्कोर मिला है. इसके बाद IIT दिल्ली दूसरे और IIT बॉम्बे तीसरे स्थान पर रहे. वहीं IIT कानपुर और IIT खड़गपुर ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया. IIT रुड़की भी अपनी छठी रैंक बरकरार रखने में सफल रहा.

टॉप 10 में दिखा बड़ा बदलाव

इस साल टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला. आईआईटी हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें स्थान से सातवें नंबर पर जगह बना ली. दूसरी ओर आईआईटी गुवाहाटी एक रैंक नीचे खिसककर आठवें नंबर पर पहुंच गया. नौवें और दसवें स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ. IIT तिरुचिरापल्ली और IIT बीएचयू (वाराणसी) अपनी-अपनी जगह पर बने रहे.

IITs के बाहर भी मौजूद हैं मजबूत ऑप्शन

अगर किसी स्टूडेंट को IIT में एडमिशन नहीं मिलता है तो उसके पास अभी भी कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. NIRF 2025 रैंकिंग के मुताबिक BITS पिलानी देश का सबसे ऊंची रैंक वाला निजी इंजीनियरिंग कॉलेज है, जिसे 11वां स्थान मिला है. वहीं NIT तिरुचिरापल्ली नौवें और NIT राउरकेला 13वें स्थान पर रहे. निजी संस्थानों में SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को 14वीं और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) को 16वीं रैंक मिली है.

सही कॉलेज चुनना सबसे जरूरी

रैंकिंग से साफ है कि अच्छी इंजीनियरिंग एजुकेशन केवल IITs तक सीमित नहीं है. आज कई NITs और निजी संस्थान भी बेहतरीन शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट दे रहे हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स को सिर्फ IIT पर ही फोकस करने के बजाय दूसरे अच्छे कॉलेजों के बारे में भी जानकारी जुटानी चाहिए. सही कॉलेज और सही ब्रांच का सिलेक्शन कई बार किसी भी रैंक से ज्यादा इंपोर्टेंट साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें'जो सोचा था वही हुआ', JEE एडवांस्ड में AIR-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार ने NDTV पर बताई अपनी फ्यूचर प्लानिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com