JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण JoSAA Counselling 2026 है. जो 2 जून, 2026 से शुरू होगी. JoSAA के जारी ही IITs, NITs, IIITs और अन्य बड़े कॉलेज में एडमिशन मिलता है. JoSAA पोर्टल पर जाकर उम्मीदवार को सबसे पहले रजिस्टर करना होगा. साथ ही अपनी पसंद के संस्थान और कोर्स का चुनाव करना होगा. रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता के आधार पर उम्मीदवार को सीट आवंटन की जाएगी. ये प्रक्रिया भी कई चरणों में चलेगी.
AAT रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब से होगी शुरू
Architecture Aptitude Test (AAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई. IITs के आर्किटेक्चर प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों रजिस्ट्रेशन समय पर करवा लें. बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर (B.Arch.) प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) पास करना अनिवार्य है. शेड्यूल के अनुसार, AAT रजिस्ट्रेशन 1 जून, 2026 को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. जो कि 2 जून, 2026 को शाम 5:00 बजे तक चलेगा. Architecture Aptitude Test (AAT) 2026 के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने JEE Advanced 2026 क्वालिफ़ाई किया होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं