Jharkhand Board 12th Inter Result 2026 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इस सप्ताह किसी भी समय 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो गया है, ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड कभी भी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर देगा. छात्रों रिजल्टा जारी होते ही, उसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे.
पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उन छात्रों को पास माना जाएगा, जो हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करेंगे. वहीं एक या दो विषयों में फेल होने पर छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. ये परीक्षा आमतौर पर जुलाई में होती हैं.
Jharkhand Board 12th Inter Result 2026 LIVE :
JAC 12th Result 2026 LIVE: स्कूल से मिलेगी मार्कशीट
JAC 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते बाद स्कूल से मार्कशीट हासिल की जा सकेगी.
JAC 12th Result 2026 LIVE: कैसे जारी किय जाएगा रिजल्ट
JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC कक्षा 12वीं के रिजल्ट को केवल ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी किया जाएगा.
JAC 12th Result 2026 LIVE: पासिंग मार्क्स क्या हैं
JAC 12th Result 2026 LIVE: छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 अंक लानें होंगे और कुल पास प्रतिशक 33 % होना चाहिए.
Jharkhand Board Result LIVE: इस नंबर पर मैसेज भेजते ही आ जाएगा रिजल्ट
Jharkhand Board Result LIVE: 56263 पर इस RESULT JAC12
Jharkhand Board Result LIVE: किन बच्चों को माना जाएगा फेल
Jharkhand Board Result LIVE: जो बच्चे दो विषयों से ज्यादा में फेल होंगे, उन्हें दोबारा से 10वीं क्लास में बैठना होगा.
पासिंग और ग्रेडिंग सिस्टम क्या है
हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% लाने वाला छात्र पास माना जाएगा. वहीं पहली डिवीज़न: 60% और उससे ज़्यादा को मिलेगी. दूसरी डिवीज़न: 45% से 60% तक वालों को मिलेगी. वहीं तीसरी डिवीज़न: 33% से 45% वालों को मिलेगी.
JAC Result 2026: डिजीलॉकर (DigiLocker) पर आएगा रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर ऐप से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही यहां भी लिंक एक्टिव हो जाएगा.
JAC Result: तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ होंगे जारी
झारखंड बोर्ड की तरफ से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स...तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे, इसके साथ ही टॉपर्स के नाम भी सामने आ सकते हैं.
JAC Board Result: मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड
रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. ये प्रोविजनल मार्कशीट होगी.
Jharkhand Board Result LIVE: रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
छात्र झारखंड बोर्ड के डायरेक्ट लिंक jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
Jharkhand Board Result LIVE: SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट
Jharkhand Board Result LIVE: रिजल्ट देखने के अन्य तरीके – SMS के जरिए भी बोर्ड रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. दरअसल कई बार वेबसाइट पक ज्यादा ट्रैफिक आने के कारण वो धीमी हो जाती है. ऐसे में SMS के जरिए भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 56263 पर इस RESULT JAC12
Jharkhand Board Result LIVE: आंसर शीट की करवा सकते हैं जांच
Jharkhand Board Result LIVE: रिजल्ट आने के बाद अगर किसी छात्र को ऐसा लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं; इसके लिए प्रति विषय लगभग 200 से 300 का शुल्क देना होता है.
Jharkhand Board Result LIVE: UMANG ऐप करें रिजल्ट चेक
Jharkhand Board Result LIVE: डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध होगा. छात्र इनकी मदद से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.