विज्ञापन

Jharkhand 12th Result OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Jharkhand 12th Result OUT: झारखंड बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे.

Jharkhand 12th Result OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
Jharkhand 12th Result live update: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट

Jharkhand 12th Result OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को एक साथ जारी किया गया है. इस साल करीब 3 लाख छात्रों ने झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी.  राजधानी रांची स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट को जारी किया गया है. 

कैसे करें रिजल्ट चेक 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. जिन भी छात्रों ने कुल 33% हासिल किए होंगे उन्हें पास माना जाएगा. वहीं जिन के अंक 33 प्रतिशत से कम आएं होंंगे उन्हें 'कंपार्टमेंटल' से गुजराना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com