विज्ञापन

Jharkhand 12th Exam Result: झारखंड बोर्ड जल्द जारी करने जा रहा है 12वीं का रिजल्ट, मार्कशीट देखने के लिए ये चीजें रखें तैयार

Jharkhand 12th Exam Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आने वाले एक-दो दिनों में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने वाला है. डिजिलॉकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसके संकेत दिए हैं.

Jharkhand 12th Exam Result: झारखंड बोर्ड जल्द जारी करने जा रहा है 12वीं का रिजल्ट, मार्कशीट देखने के लिए ये चीजें रखें तैयार
डिजिलॉकर पर भी जारी होंगे रिजल्ट

Jharkhand 12th Exam Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एनडीटीवी के जरिए भी छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. डिजिलॉकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत देते हुए लिखा है, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी), रांची - बारहवीं कक्षा के परिणाम 2026 जल्द ही आएंगे. डिजिलॉकर पर अपने परिणाम देखने और कभी भी, कहीं भी पहुंचने के लिए तैयार रहें.

एनडीटीवी पर कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. झारखंड बोर्ड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इस लिंक- https://ndtv.in/education/results पर जाएं.
  2. यहां पर आपको झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं बोर्ड के लिंक पर जाना होगा.
  3. एक नया पेज खुलेगा, जिसमें पूछी गई सारी जानकारियां सही से भर दें.
  4. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा. 

3 लाख छात्रों ने दी है 12वीं बोर्ड परीक्षा

इस साल करीब 3 लाख छात्र झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं. जो कि अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा राज्य भर के 757 केंद्रों पर 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी.

जेएसी ने पिछले महीने अप्रैल में ही कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए थे. इसमें कुल 95.27 प्रतिशत पास गुए थे. 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया था. 95.51 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं थी. लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.01 रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand 12th Exam Result Kab Aane Wala, Jharkhand 12th Result Date, Jharkhand 12th Time, Jharkhand 12th Marksheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com