IIT JAM 2025 Registration: जैम यानी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2025) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल शुरू है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) जल्द ही जैम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा. ऐसे में इच्छुक छात्र जैम 2025 के लिए जैम एप्लिकेशन पोर्टल https://joaps.iitd.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें. जैम 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2025 है. उम्मीदवार जैम 2025 एप्लिकेशन फॉर्म में नवंबर में सुधार कर सकेंगे. वहीं आईआईटी जैम 2024 एग्जाम सिटी, टेस्ट पेपर, श्रेणी या लिंग में बदलाव 30 नवंबर 2024 तक किया जा सकेगा. कंपनसेटरी टाइम या स्क्राइब असिस्टेंट की पुष्टि 30 दिसंबर और ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 होगी.
NIOS Date Sheet 2024: एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं की डेटशीट जारी, पब्लिक परीक्षाएं 22 अक्टूबर से शुरू
JAM 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा शहर/परीक्षा पत्र/श्रेणी/लिंग बदलने की अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2024
वैलिड ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2024
कंफर्मेशन ऑफ कंपनसेटरी टाइम/स्क्राइब असिस्टेंट : 30 दिसंबर 2024
जैम एडमिट कार्ड जारी होंगेः जनवरी 2025 की शुरुआत में
जैम 2025 परीक्षा की तिथि: 2 फरवरी 2025
जैम 2025 रिजल्ट की डेटः 19 मार्च 2025
जैम 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड होंगेः 2 अप्रैल 2025 तक
जैम 2025 के लिए योग्यता
जैम परीक्षा के लिए कोई एज लिमिट नहीं है. बैचलर डिग्री पूरी कर चुके या डिग्री के अंतिम साल की परीक्षा देने वाले छात्र जैम 2025 की परीक्षा में भाग ले सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर साल होती है परीक्षा
जैम परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है. यह परीक्षा विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्रामों में सीटें भरने के लिए होता है. इस साल यह परीक्षा आईआईटी दिल्ली द्वारा किया जा रहा है. जैम 2025 परीक्षा आईआईटी सहित दूसरे संस्थानों में 3,000 पोस्ट ग्रेजुएट सीटों- एमएससी, एमएससी (टेक), एमएससी-एमटेक डुअल डिग्री, एमएस (रिसर्च), IITs के ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री प्रोग्रामों, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और भारतीय इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईईएसटी) शिबपुर में प्रवेश के लिए किया जाता है.
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जल्द, कट-ऑफ के साथ लेटेस्ट अपडेट
कैसे करें अप्लाई (How To Apply for IIT JAM 2025)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर जैम 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
अब अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और पंजीकरण करें.
जैम 2025 जीकरण शुल्क का भुगतान करें.
अंत में आवेदन जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं