NIOS Class 10th, 12th Date Sheet 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं डेटशीट जारी कर दी है. एनआईओएस डेटशीट 2024 अक्टूबर-नवंबर में होने वाली थ्योरी पब्लिक परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है. एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 22 अक्टूबर से 29 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी. जो स्टूडेंट एनआईओएस की अक्टूबर/नवंबर में आयोजित होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे एनआईओएस डेटशीट 2024 आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. एनआईओएस ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी.
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जल्द, कट-ऑफ के साथ लेटेस्ट अपडेट
एनआईओएस ने कहा, "अक्टूबर/नवंबर, 2024 की एनआईओएस पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रम 22 अक्टूबर, 2024 से भारत और विदेशों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है." ओपन स्कूल के स्टूडेंट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से इंटिमेशन कम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
22 अक्टूबर से परीक्षा शुरू
एनआईओएस पब्लिक थ्योरी परीक्षा माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रम अक्टूबर/नवंबर 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 29 नवंबर 2024 को समाप्त होगी. एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. एनआईओएस ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर पब्लिक परीक्षा तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा. जिन छात्रों ने परीक्षा शुल्क दिया है, वे थ्योरी परीक्षा में भाग लेंगे और जिन्होंने शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे परीक्षा नहीं दे सकेंगे.
एनआईओएस 10वीं, 12वीं डेटशीट 2024 कैसे डाउनलोड करें | How to download NIOS 10th, 12th Date sheet 2024
सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध एनआईओएस 10वीं, 12वीं डेटशीट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों के पास डेटशीट की पीडीएफ फाइल होगी.
लिंक पर क्लिक करें और टाइम टेबल खुल जाएगी.
अब परीक्षा की तारीखों की जांच करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
CTET 2024 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 15 दिसंबर को 136 शहरों में आयोजन
एनआईओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट जनवरी में
एनआईओएस परीक्षा की अंतिम तारीख के 7 हफ्तों के बाद परिणामों की घोषणा करता है. ऐसे में एनआईओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा जनवरी में हो सकती है. सफल उम्मीदवारों को मार्कशीट कम सर्टिफिकेट-कम-ट्रांसफर सर्टिफिकेट संबंधित एएलएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे. रद्द किए गए एएलएस के मामले में, ये दस्तावेज उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं