भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने Joint Admission Test for Masters (JAM) 2026 के लिए आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. यह उन हजारों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है और अब टॉप संस्थानों में जगह बनाने की तैयारी में हैं.
इंपॉर्टेंट डेट्स
काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को JOAPS पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद दर्ज करनी होगी.
आवेदन की शुरुआत: 27 मार्च, 2026
आवेदन की लास्ट डेट: 15 अप्रैल, 2026
चॉइस फ्रीजिंग (लास्ट ऑप्शन): 6 मई, 2026 तक
पहली एडमिशन लिस्ट: 25 मई, 2026
पहली लिस्ट की फीस जमा करने की लास्ट डेट: 30 मई, 2026
लिस्ट दर लिस्ट: कैसे बढ़ेगी प्रक्रिया?
पहली लिस्ट के बाद भी कई मौके मिलेंगे. अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं आता है, तो निराश न हों.
सीट विड्रॉल (नाम वापस लेना): 3 जून से 3 जुलाई तक.
दूसरी लिस्ट: 8 जून को जारी होगी (फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून).
तीसरी लिस्ट: 16 जून को जारी होगी (फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून).
अप्लाई करने की प्रोसेस: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
काउंसलिंग में भाग लेना काफी सरल है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
लॉगिनसबसे पहले JOAPS पोर्टल पर जाएं और अपनी एनरोलमेंट आईडी/ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करें.
फॉर्म भरनाएडमिशन फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी भरें और काउंसलिंग फीस का भुगतान करें.
प्रायोरिटी सेट करनायह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्स को प्राथमिकता के आधार पर (Order of Priority) चुनें.
दस्तावेज अपलोडजरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें.
प्रिंटआउटभविष्य के लिए अपने सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर रखें.
इस बात का रखें खास ख्यालचॉइस भरते समय बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार विकल्प फ्रीज होने के बाद उनमें बदलाव करना मुश्किल होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं