ICSE, ISC Board Exam Results 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही आईसीएसई (ICSE) यानी कक्षा 10वीं और आईएससी ( ISC) यानी कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम जारी करेगा. जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. आईसीएसई, आईएससी बोर्ड रिजल्ट 2025 तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा (जैसा कि स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है) जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी. हालांकि काउंसिल की तरफ से अब तक आईसीएसई, आईएससी बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीख जारी नहीं की गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर आईसीएसई, आईएससी बोर्ड रिजल्ट 2025 मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है. साल 2024 में, आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए थे. वहीं साल 2025 में 14 मई को.
इस साल आईसीएसई यानी कक्षा 10वीं परीक्षाएं 18 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 27 मार्च 2025 तक चली थी. जबकि आईएससी यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी, से शुरू हुई हैं, जो शुक्रवार, 5 अप्रैल 2025 तक चलेंगी.
आईसीएसई, आईएससी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें (How to check ICSE, ISC Board Exam Results 2025)
CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
होमपेज पर रिजल्ट पेज पर जाएं और संबंधित रिजल्ट लिंक चुनें.
कोर्स कोड ICSE/ISC चुनें.
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें, जैसे पहचान संख्या, जन्म तिथि
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करें.
पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से रहा अधिक
पिछले साल, आईसीएसई परीक्षाओं में, छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था. साल 2024 में लड़कियों की पास प्रतिशत 99.65% थी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत दर 99.31% था. आईएससी परीक्षाओं में, छात्राओं ने 98.92% की पास दर हासिल की, जबकि लड़कों ने 97.53% की पास दर हासिल की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं