इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Foundation मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. CA फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई, 2026 को आयोजित की गई थी. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था, वो ICAI की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CA फाउंडेशन एग्जाम में कुल 90,217 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 18,124 पास हुए. कुल पास परसेंटेज 20.09 परसेंट रहा है.
किसने किया टॉप
ऑल इंडिया रैंक (AIR) पाने वाले तीनों छात्र महाराष्ट्र से हैं. नासिक की साक्षी जैन ने 400 में स 371 मार्क्स (92.75 प्रतिशत) के साथ AIR 1 हासिल की है. अयान अब्बास अजानी ने 367 मार्क्स (91.75 प्रतिशत) के साथ दूसरी रैंक और राधा उन्मेष मुले ने 365 मार्क्स (91.25 प्रतिशत) के साथ तीसरी रैंक हासिल की है.

रिजल्ट को चेक करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन की जरूर पड़ेगी. CA Foundation रिजल्ट चेक करने के लिए https://caresults.icai.org/caresult/foundation/ पर जाएं. एक पेज खुलेगे. जिसमें रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन भरने को कहा जाएगा. पूछी गई जानकारी सही से भर दें और सबमिट पर क्लिक कर दें. आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.
CA Foundation में कुल चार पेपर होते हैं-
1. अकाउंटिंग
2. बिजनेस लॉ
3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
4. बिजनेस इकोनॉमिक्स
कितने नंबर लाने पर होंगे पास
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) CA Foundation परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 40% अंक आने होंगे. इसके अलावा सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक हासिल करने होंगे. इससे कम नंबर आने पर दोबारा से ये एग्जाम देना होगा.
बता दें कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को CA Foundation एग्जाम को पास करना होता है. ये एंट्री-लेवल कोर्स है. इसे पास करने के बाद छात्र CA Intermediate की पढ़ाई करते हैं और एग्जाम देते हैं. CA Intermediate पास करने के बाद अगला चरण CA Final का होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं