विज्ञापन

IAS और PCS में क्या होता है अंतर? जानें किसके पास होती है कौन सी पावर

और PCS दोनों प्रशासनिक नौकरी हैं लेकिन इनके अधिकार, काम करने का तरीका और सिलेक्शन प्रोसेस में बड़ा अंतर होता है. जानें किसके पास ज्यादा पावर होती है.

IAS और PCS में क्या होता है अंतर? जानें किसके पास होती है कौन सी पावर
IAS और PCS में अंतर

IAS vs PCS Difference: भारत में हर साल लाखों युवा सिविल सर्विस में जाने का सपना देखते हैं और इनमें सबसे ज्यादा चर्चा IAS और PCS को लेकर होती है. कई बार स्टूडेंट्स को लगता है कि दोनों एक जैसे ही पद होते हैं, लेकिन असल में इनके काम करने का तरीका, पावर और जिम्मेदारियां काफी अलग होती हैं. IAS बनने के लिए UPSC की परीक्षा देनी होती है जबकि PCS अधिकारी बनने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करनी होती है. दोनों ही सरकारी नौकरी होती हैं लेकिन इनके काम और अधिकार अलग अलग होते हैं.

क्या होता है IAS और कैसे बनते हैं?

IAS अधिकारी बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है. ये परीक्षा तीन चरणों में होती है जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल होते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को IAS बनाया जाता है. IAS अधिकारी पूरे देश में कहीं भी अपनी सेवा दे सकता है. ट्रेनिंग के बाद इन्हें राज्य प्रशासन में ADM या DM जैसे पदों पर पोस्टिंग दी जाती है.

क्या होता है PCS और कैसे बनते हैं?

PCS अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा का हिस्सा होता है. PCS बनने के लिए उम्मीदवारों को राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा देनी होती है. ये परीक्षा भी लगभग UPSC की तरह ही होती है और हर राज्य में अलग-अलग कराई जाती है. PCS अधिकारी अपने राज्य के प्रशासनिक काम संभालते हैं और शुरुआत में SDM जैसे पदों पर पोस्टिंग मिलती है.

IAS और PCS में क्या होता है अंतर?

IAS अधिकारी केंद्र सरकार के लिए काम करता है जबकि PCS अधिकारी राज्य सरकार के लिए काम करता है. IAS अधिकारी की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं वहीं PCS अधिकारी की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं. PCS अधिकारी सिर्फ अपने राज्य में ही काम करता है जबकि IAS अधिकारी को अलग-अलग राज्यों में भी भेजा जा सकता है. कई बार राज्य सरकार की सिफारिश पर PCS अधिकारी को प्रमोशन देकर IAS भी बनाया जाता है.

किसके पास होती है ज्यादा पावर?

पावर की बात करें तो IAS अधिकारी के पास ज्यादा प्रशासनिक अधिकार होते हैं क्योंकि वो केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर काम कर सकता है. वहीं PCS अधिकारी राज्य तक ही सीमित रहता है. हालांकि दोनों ही पदों की जिम्मेदारियां काफी अहम होती हैं और सिस्टम को सही तरीके से चलाने में इनका बड़ा योगदान होता है. पावर की बात करें तो IAS बड़े स्तर के अधिकारी होते हैं, ऐसे में उनके पास ज्यादा पावर्स होती हैं. 

क्या होती है ट्रांजिट रिमांड, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस से भिड़ गई हिमाचल प्रदेश पुलिस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com