Gujrat Board GSEB Class 12th Result 2025 Declared: गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने सोमवार, 5 मई को सुबह 10.30 बजे गुजरात बोर्ड 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए. इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.15 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि जनरल स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 93.7 प्रतिशत रहा है. जनरल स्ट्रीम में बनासकांठा जिला (Banaskantha district) टॉप पर है जबकि सबसे कम रिजल्ट वडोदरा जिले (Vadodara district) का है. वहीं साइंस स्ट्रीम में मोरबी जिला (Morbi district) टॉप पर है जबकि सबसे कम रिजल्ट दाहोद जिले (Dahod district) का है.

जिन छात्रों ने इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना जीएसईबी रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं. गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की जांच के लिए छात्रों को 6 डिटिट वाले सीट नंबर दर्ज करना होगा. बता दें कि छात्र ऑनलाइन मोड से वर्चुअल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यह प्रोविजनल है. छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल पनशेरिया ने प्रतिष्ठित बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा-12 विज्ञान स्ट्रीम, सामान्य स्ट्रीम, व्यावसायिक स्ट्रीम, यू.यू.बी. स्ट्रीम, जीयूजेसीईटी-2025 और संस्कृत मध्यमा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं."
17 मार्च तक चली परीक्षा
इस साल जीएसईबी द्वारा गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षाएं 20 फरवरी से 10 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. हालांकि जनरल स्ट्रीम की परीक्षाएं 17 मार्च 2025 तक चली थीं.
JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एंड टाइम अपडेट्स, ऐसे करें डाउनलोड
14 लाख से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा
इस साल गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लगभग 14.3 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था. इसमें जीएसईबी 12वीं कक्षा 12वीं के सामान्य स्ट्रीम के लिए 4.23 लाख और 1.11 लाख स्टूडेंट जीएसईबी कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम के लिए उपस्थित हुए थें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं