मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा AI की हो रही है. माना जा रहा है कि AI पूरी दुनिया को तेजी से बदल रहा है. ऐसे में अगर आप भी AI सीखना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें, तो Google ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नया Google AI Professional Certificate लॉन्च किया है. यह प्रोग्राम Grow with Google प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका मकसद लोगों को ऐसी AI स्किल्स सिखाना है जो सीधे उनके काम में इस्तेमाल हो सकें.
गूगल सिखाएगा कई चीजें
कोर्स में एक्सपर्ट प्रॉम्प्टिंग और जिम्मेदारी के साथ AI इस्तेमाल करने पर भी फोकस रखा गया है. साथ ही यह भी सिखाया जाएगा कि अलग अलग टास्क को जोड़कर ऑटोमेटेड वर्कफ्लो कैसे तैयार किए जाएं. लर्नर्स को Google के अपने AI टूल्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा. इसमें Gemini apps, NotebookLM, Gemini Canvas और Google Workspace इंटीग्रेशन शामिल हैं, ताकि सीखने वालों को इंडस्ट्री जैसा अनुभव मिल सके.
तीन महीने का Google AI Pro एक्सेस फ्री
इस सर्टिफिकेट के साथ तीन महीने का फ्री एक्सेस Google AI Pro का भी दिया जा रहा है. इसमें Gemini, Flow और NotebookLM जैसे एडवांस AI फीचर्स के साथ अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है. गूगल का कहना है कि यह कोर्स दुनिया भर के लर्नर्स के लिए है और इसे अपनी स्पीड से पूरा किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक आज के दौर में AI समझ रखने वाले लोगों की मांग तेजी से बढ़ रही है और ऐसी स्किल्स से काम की रफ्तार और कमाई दोनों पर असर पड़ता है.
कोर्स में शामिल मुख्य मॉड्यूल
कोर्स 1: AI Fundamentals
AI के जरूरी कॉन्सेप्ट और सही तरीके से प्रॉम्प्ट लिखने की प्रैक्टिस.
कोर्स 2: AI for Brainstorming and Planning
AI की मदद से आइडिया तैयार करना, टाइमलाइन बनाना और साफ प्लान बनाना.
कोर्स 3: AI for Research and Insights
Deep Research और NotebookLM के जरिए तेजी से समरी बनाना, इनसाइट निकालना और आइडिया टेस्ट करना.
कोर्स 4: AI for Writing and Communicating
रफ नोट्स को साफ मैसेज में बदलना, अलग अलग लोगों के हिसाब से कंटेंट ढालना और प्रेजेंटेशन की तैयारी करना.
कोर्स 5: AI for Content Creation
AI की मदद से इमेज, वीडियो और प्रेजेंटेशन तैयार करना.
कोर्स 6: AI for Data Analysis
अनस्ट्रक्चर्ड डेटा को साफ इनसाइट में बदलना, डेटा क्लीनिंग, एनालिसिस और विजुअलाइजेशन Gemini के साथ Google Sheets में करना.
टेक इंडस्ट्री में AI स्किल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में Google का यह सर्टिफिकेट उन लोगों के लिए एक स्ट्रक्चर्ड रास्ता देने की कोशिश है जो बिना कोडिंग के AI टूल्स के साथ काम करना सीखना चाहते हैं. हालांकि किसी भी कोर्स की असली वैल्यू इस बात पर निर्भर करेगी कि सीखने वाला उसे कितनी गंभीरता से अपनाता है और स्किल्स को प्रैक्टिकली कितना इस्तेमाल करता है.
NCERT की किताबें कैसे छपती हैं, कौन लिखता है चैप्टर? विवाद के बीच जानें हर सवाल का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं