विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा भारत को करीब से जानने का मौका, सरकार शुरू करने वाली है Know India Program का 88 वां एडिशन

भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स नो इंडिया प्रोग्राम (Know India Program- KIP) आयोजित करता है. जिसका 88 वां संस्करण शुरू होने जा रहा है. आप अगर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के ख्वाहिशमंद है तो आप आवेदन कर सकते हैं.

युवाओं को मिलेगा भारत को करीब से जानने का मौका, सरकार शुरू करने वाली है Know India Program का 88 वां एडिशन
Know India Program की होगी शुरुआत

आप अगर भारत की संस्कृति को करीब से समझना चाहते हैं. हमारे देश की विरासत कितनी समृद्ध है, ये जानना चाहते हैं. तो, भारत सरकार का ही एक मंत्रालय आपको ये खास मौका देने जा रहा है. जिसके तहत आप देश की जड़ों को देखने, समझने और उससे जुड़ने का मौका मिलेगा. भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स नो इंडिया प्रोग्राम (Know India Program- KIP) आयोजित करता है. जिसका 88 वां संस्करण शुरू होने जा रहा है. आप अगर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के ख्वाहिशमंद है तो आप आवेदन कर सकते हैं. ये आवेदन कैसे करना है और इससे जुड़ी सारी डिटेल्स हम यहां आपको बता रहे हैं.

कार्यक्रम का मकसद

युवाओं को देश के इतिहास और विरासत की पूरी जानकारी देना. इसके साथ ही साल दर साल देश में कितना विकास हो रहा है. इसकी भी जानकारी इस कार्यक्रम के तहत दी जाएगी. अगर आप भारत से इमोशनली भी जुड़े हैं और देश की प्रगति को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो ये कार्यक्रम आपके लिए है. जिसके तहत 3 हफ्ते की यात्रा करवाई जाएगी. साथ ही, आपको अन्य देशों से आए भारतीय मूल के युवाओं से मिलने और अनुभव साझा करने का भी मौका मिलेगा.

कार्यक्रम की अवधि

KIP का 88वां संस्करण 8 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा. तीन हफ्तों की ये यात्रा आपको भारत के अलग अलग राज्यों, ऐतिहासिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगी. कार्यक्रम में कल्चरल एक्टिविटीज, इंड्स्ट्रियल टूर, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का दौरा और नीति निर्माताओं से संवाद शामिल रहेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

• भारतीय मूल के युवा
• एज 21 से 35 साल के बीच
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट
• अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़
• भारत के विकास और विकसित भारत में योगदान देने की इच्छा
महत्वपूर्ण जानकारी: अनिवासी भारतीय यानि कि NRIs इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं.

आवेदन की आखिरी तारीख- आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 है. इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते सभी दस्तावेज तैयार करके आवेदन भेजना चाहिए.

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन फॉर्म और विस्तृत दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं:
  • https://indiainnewyork.gov.in/
  • पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज 19 फरवरी 2026 तक इस ईमेल पते पर भेजें:
  • press.newyork@mea.gov.in
  • अधिक जानकारी के लिए भी आप इस ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com