विज्ञापन

WBBSE Board Exams: पश्चिम बंगाल में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, ममता बनर्जी ने छात्रों को दिया ये खास मैसेज

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के अनुसार इस बार 4,26,733 लड़के, 5,44,606 लड़कियां और एक ट्रांसजेंडर स्टूडेंट ये परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

WBBSE Board Exams: पश्चिम बंगाल में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, ममता बनर्जी ने छात्रों को दिया ये खास मैसेज
बोर्ड एग्जाम को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई हैं. 

WBBSE Board Exams: पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई हैं, जो कि 12 फरवरी को खत्म होंगी.  एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. परीक्षाएं सुबह 10.45 बजे शुरू होंगी और दोपहर 2.00 बजे खत्म होंगी. इस साल कुल 9,71,340 उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के अनुसार इस बार 4,26,733 लड़के, 5,44,606 लड़कियां और एक ट्रांसजेंडर स्टूडेंट ये परीक्षा दे रहे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर एग्जाम देने वाले छात्रों को खास मैसेज भी दिया. उन्हें लिखा, सभी सेकेंडरी एग्जाम के कैंडिडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी का भविष्य अच्छा और उम्मीदों से भरा हो।

परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.  इनमें से 945 मुख्य परीक्षा केंद्र हैं और 1,737 उप केंद्र हैं.  पिछले  साल 9,69,425 छात्रों ने ये परीक्षा दी थी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं. लेट होने पर एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही कैंडिडेट्स एग्जाम के दिन सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाकर जाएं. जैसे एडमिट कार्ड, वैलिड स्कूल ID कार्ड और स्टेशनरी आइटम नीला या काला बॉल पेन.

छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन

कोलकाता पुलिस ने एग्जाम देने वाले बच्चों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है. अगर विद्यार्थी को कोई समस्या होती है, तो वे 9432610039 पर कॉल कर सकते हैं और पुलिस उनकी मदद करेगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Class 12 Board Exams 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा आज से शुरू, पेपर देने जा रहे छात्र रखें इन बातों का ध्यान

बच्चों के लिए चलाई बसें

बोर्ड एग्जाम को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई हैं. आठ दिनों के लिए 15 अलग-अलग रूटों पर कम से कम 20 अतिरिक्त बसें चलाई गई है. ताकि बच्चे और उनके माता-पिता को परीक्षा केंद्रों पहुंचे में कोई दिक्कत न

एग्जाम हॉल के अंदर न लेकर जाएं ये  चीजे

  1. मोबाइल फोन,
  2. स्मार्ट वॉच,
  3. कैलकुलेटर,
  4. ब्लूटूथ डिवाइस,
  5. टैबलेट या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट.

कब-कब हैं एग्जाम

इस साल की माध्यमिक (सेकेंडरी) परीक्षाएं 2 फरवरी को शुरू होकर 12 फरवरी को चलेंगी. परीक्षा  2, 3, 6, 7, 9, 10 और 12 फरवरी हैं.

फरवरी 2, 2026- भाषाएं (बंगाली/इंग्लिश/दूसरी लिस्टेड रीजनल भाषाएं)
फरवरी 3, 2026- दूसरी भाषाएं (पहली भाषा के आधार पर इंग्लिश या बंगाली/नेपाली)
फरवरी 6, 2026- इतिहास
फरवरी 7, 2026- भूगोल
फरवरी 9, 2026- गणित
फरवरी 10, 2026- फिजिकल साइंस
फरवरी 11, 2026- लाइफ साइंस
फरवरी 12, 2026 -ऑप्शनल इलेक्टिव सब्जेक्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com