विज्ञापन

Education Loan के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत, जानिए यहां फुल डिटेल

लोन के लिए अप्लाई करने वाले कई छात्रों को अधूरे दस्तावेजों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि बैंक किन डॉक्यूमेंट्स की मांग करते हैं.

Education Loan के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत, जानिए यहां फुल डिटेल
अधिकांश एजुकेशन लोन में माता-पिता या अभिभावक को सह-आवेदक (Co-Applicant) बनाया जाता है.

How to get Education Loan and Required Documents : आज के समय में हायर एजुकेशन का खर्चा लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसका खर्चा उठा पाना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में कई स्टूडेंट्स अपने पेरेंट्स पर आर्थिक बोझ नहीं डालना चाहते और फिर एजुकेशन लोन लेने का फैसला लेते हैं. बता दें आजकल एजुकेशन लोन लाखों छात्रों के सपने को पूरा करने का सबसे बड़ा सहारा बन रहा है. लेकिन लोन लेने से पहले आपको यहां बताए जा रहे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा, तभी आपका एजुकेशन लोन पास हो पाएगा...

एजुकेशन लोन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स लगते हैं

सबसे पहले बैंक इस बात को सुनिश्चित करता है कि छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान और कोर्स में दाखिला ले चुका है. इसके लिए स्टूडेंट को कॉलेज या यूनिवर्सिटी का Admission Letter, Offer Letter या Fee Structure जमा करना होता है. साथ ही 10वीं, 12वीं और और जरूरी हो तो ग्रेजुएशन की मार्कशीट भी मांगी जाती है.

इसके अलावा छात्र की पहचान और पते का वेरिफिकेशन भी जरूरी होता है. इसके लिए आमतौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाते हैं. वहीं, डोमिसाइल के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल या बैंक स्टेटमेंट मांगा जा सकता है.

पेरेंट्स का फाइनेंशियल स्टेटस भी होता है चेक

बता दें कि ज्यादातर एजुकेशन लोन में माता-पिता या अभिभावक को सह-आवेदक (Co-Applicant) बनाया जाता है. इसलिए बैंक उनकी फाइनेंशियल स्टेटस भी चेक करता है. इसके लिए सैलरी स्लिप, आयकर रिटर्न (ITR), बैंक स्टेटमेंट और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ सकते हैं. यह प्रोसेस बैंक इसलिए करते है कि ताकि यह पता लगा सके कि लोन के पैसे आवेदक समय पर चुका सकेगा या नहीं.

विदेश में पढ़ाई के लोन के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स

वहीं, अगर स्टूडेंट् विदेश में पढ़ाई के लिए लोन ले रहा है, तो उससे पासपोर्ट, वीजा से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और यूनिवर्सिटी द्वारा जारी फीस स्ट्रैक्चर भी मांगा जा सकता है. वहीं अधिक राशि वाले लोन के मामलों में बैंक कोलेटरल (Collateral) यानी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मांग सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Government Job का Form भरते समय न करें ये 7 गलतियां, एक छोटी चूक से छिन सकता है सरकारी नौकरी का मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com