विज्ञापन

दिल्ली सरकार क्लास 12 के स्टूडेंट्स को देगी फ्री JEE, NEET कोचिंग, इस साल दिसंबर में होगा सिलेक्शन टेस्ट

दिल्ली सरकार 12वीं क्लास के बच्चों के लिए मुफ्त JEE और NEET कोचिंग लेकर आई है. दिसंबर में जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JSDT) के जरिए कोचिंग के लिए बच्चे चुने जाएंगे. जो भी छात्र JEE और NEET एग्जाम देना चाहते हैं, वो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं.

दिल्ली सरकार क्लास 12 के स्टूडेंट्स को देगी फ्री JEE, NEET कोचिंग, इस साल दिसंबर में होगा सिलेक्शन टेस्ट
यह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के उन छात्रों के लिए है.

दिल्ली सरकार 12वीं क्लास के बच्चों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग लेकर आई है. इस कोचिंग के जरिए दिल्ली के 12वीं के छात्रों को कॉम्पिटिटिव एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करवाई जाएगी. छात्रों को जेईई और एनईईटी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी. यह योजना सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है. इसे पुणे स्थित गैर-लाभकारी संगठन दक्षिणा फाउंडेशन की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप के तहत संचालित किया जाएगा. शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से इस स्कीम की जानकारी स्कूलों को दी गई है.

शिक्षा निदेशालय के एक सर्कुलर में कहा गया है कि, स्कूल योग्य छात्रों के बीच इसके बारे में जागरूकता फैलाएं. यह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के उन छात्रों के लिए है जो अभी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं. जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

किस तरह से चुने जाएंगे छात्र

इस स्कीम के लिए छात्रों का चयन 'जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JSDT) 2027' के जरिए किया जाएगा. ये एग्जाम दिसंबर 2026 में होगा. जो छात्र इस एग्जाम को पास करेंगे उन्हें महाराष्ट्र के पुणे के पास काडूस गांव में स्थित फाउंडेशन के कैंपस, 'दक्षणा वैली' में एक साल की पूरी तरह से आवासीय (रेसिडेंशियल) कोचिंग मिलेगी. छात्रों को कोचिंग एकदम मुफ्त में दी जाएगी. कोचिंग, हॉस्टल में रहने और खाने-पीने का खर्च सरकार उठाएगी.

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए ये स्कीम लाभदायक साबित होगी. शिक्षा निदेशालय जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और चयन परीक्षा से जुड़ी जानकारी स्कूलों के साथ शेयर करेगा. इसलिए इच्छुक छात्र अपने स्कूलों के संपर्क में रहें. दिसंबर में होने वाले एग्जाम की तैयारी में जुट जाएं.

ये भी पढ़ें- तहतानिया से लेकर आलिम, कामिल और फाजिल तक...मदरसों में कैसे होती है पढ़ाई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free JEE NEET Coaching Delhi Last Date, Delhi Free Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com