12वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कॉलेजों में पढ़ाई करें. ऐसा ही सपना CUET UG 2026 की टॉपर देविना गहलोत का भी है. उनके CUET स्कोर के दम पर वे देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक में एडमिश्न लेने जा रही हैं. 1232.19 अंकों के शानदार स्कोर के साथ उनका ये सपना जल्द पूरा होगा.
CUET UG 2026 टॉपर हैं देविना गहलोत
देविना गहलोत ने डीपीएस, वसंत कुंज से 12वीं की पढ़ाई की. इसके बाद CUET UG 2026 एग्जाम दिया. CUET UG एग्जाम में देविना ने 1250 में से 1232.19 अंक हासिल किए और देश भर में पहली रैंक हासिल की है. उनके कक्षा 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक आए हैं. सीयूईटी में टॉप करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला लेने का फैसला किया है, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता है.
क्यों खास है सेंट स्टीफंस कॉलेज
सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1881 में हुई थी और यह दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल है. यहां से पढ़कर कई नामी राजनेता, लेखक, पत्रकार, नौकरशाह और उद्योगपति देश-दुनिया में पहचान बना चुके हैं.
यहां कैसे मिलता है एडमिशन
दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकांश कॉलेजों की तरह सेंट स्टीफंस कॉलेज में भी CUET स्कोर के आधार पर दाखिला दिया जाता है. छात्रों को पहले CUET परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होता है, जिसके बाद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है. कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ और मेरिट काफी ऊंची रहती है.
CUET UG में टॉप करने वाले छात्रों को क्या फायदा होता है?
कितनी जाती है कटऑफ
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला के लिए सेंट स्टीफंंस कॉलेज की कटऑफ काफी हाई रहती है. पिछले साल यहां अंग्रेजी (ऑनर्स) के लिए 926.93 रही थी. ह्यूमैनिटीज के अन्य विषयों के लिए कटऑफ करीब 900 के पार रही. साइसं व कॉमर्स पाठ्यक्रम में यही हाल रहा.
कॉलेज की मजबूत पहचान
सेंट स्टीफंस कॉलेज लगातार देश के शीर्ष कॉलेजों में अपनी जगह बनाए हुए है. राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में भी यह कॉलेज उच्च स्थान प्राप्त कर चुका है, जिससे इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिष्ठा का पता चलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं