विज्ञापन

CTET February 2026 Exam की आंसर की जल्द होगी जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

CTET 2026 Answer Keys: CTET 2026 परीक्षा का आयोजन फरवरी में हुआ था. करीब 25 लाख उम्मीदवारों ने CTET परीक्षा दी है. देश भर के 140 शहरों में 7 और 8 फरवरी को एग्जाम आयोजित किया गया था.

CTET February 2026 Exam की आंसर की जल्द होगी जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक
उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने का मौका भी दिया जाएगा.

CTET 2026 Answer Keys: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की आंसर की और दोनों पेपर की रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी कर दी जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है वो बेसब्री से प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. प्रोविजनल आंसर की मदद से उम्मीदवार अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं. हालांकि नतीजे फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए जाएंगे. फाइनल आंसर की प्रोविजनल की के बाद जारी की जाएगी. पिछले सेशन में, प्रोविजनल आंसर की एग्जाम के 15 दिनों के अंदर जारी की गई थी. इस ट्रेंड के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि आंसर की और रिस्पॉन्स शीट मार्च के पहले हफ़्ते में किसी भी समय जारी की जा सकती है.

उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने का मौका भी दिया जाएगा. आंसर पर उठाए गए ऑब्जेक्शन को देखा जाएगा और उसके बाद रिवाइज्ड यानी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. रिजल्ट इसी फाइनल की के आधार पर होगा.

140 शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा

CTET 2026 परीक्षा का आयोजन फरवरी में हुआ था. करीब 25 लाख उम्मीदवारों ने CTET परीक्षा दी है. देश भर के 140 शहरों में 7 और 8 फरवरी को एग्जाम आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ें-  फिलहाल फीस कमिटी बनाने की जरूरत नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट से प्राइवेट स्कूलों को मिली अंतरिम राहत

कैसे चेक करें आंसर की

Answer Key को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा. प्रोविजनल आंसर की जारी होती है एक लिंक होमपेज पर एक्टिव होगा. इस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालते ही आंसर की, रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. उन्हें डाउनलोड करें.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की और CTET एग्जाम का आयोजन किया जाता है.  क्लास 1 से 5 और क्लास 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस परीक्षा से गुजरना होता है. 

होगी, उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से इसे ऑनलाइन देख सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.

इस बार परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित हुई थी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. खास बात यह है कि पहले Provisional Key जारी होगी, फिर आपत्तियों की प्रक्रिया चलेगी और उसके बाद फाइनल Answer Key जारी की जाएगी, जिससे रिजल्ट से पहले ही उम्मीदवार अपनी संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com