इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला पाने वाले छात्रों के लिए JoSAA Counselling के बाद अब CSAB (Central Seat Allocation Board) Special Counselling 2026 शुरू हो रही है. यह उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्हें JoSAA के जरिए सीट नहीं मिली या जो अलॉट किए गए कॉलेज से बेहतर कॉलेज या ब्रांच हासिल करना चाहते हैं. CSAB के माध्यम से NIT, IIIT, IIEST और अन्य Government Funded Technical Institutes (GFTIs) में बची हुई सीटों पर प्रवेश दिया जाता है.
क्या है CSAB Special Counselling
CSAB Special Counselling, JoSAA काउंसलिंग पूरी होने के बाद आयोजित की जाती है. JoSAA के सभी राउंड पूरे होने के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें भरने के लिए CSAB दो स्पेशल राउंड होते हैं. इसमें IIT शामिल नहीं होते, क्योंकि CSAB केवल NIT, IIIT, IIEST और GFTI की खाली सीटों के लिए आयोजित होता है.
कौन कर सकता है आवेदन
CSAB Special Counselling में वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो JEE Main 2026 में योग्य (Qualified) हों, JoSAA में सीट नहीं मिली हो, JoSAA के जरिए मिली सीट को छोड़ चुके हों, NIT, IIIT या GFTI में बची हुई सीटों के लिए आवेदन करना चाहते हों.
किन संस्थानों में मिलता है एडमिशन
CSAB के माध्यम से प्रवेश मिलता है-
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs)
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs)
IIEST शिबपुर
अन्य Government Funded Technical Institutes (GFTIs)
कैसे होती है काउंसलिंग
CSAB Special Counselling की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है.
आधिकारिक CSAB पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
निर्धारित शुल्क जमा करें.
अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरें.
चॉइस लॉक करें.
सीट आवंटन (Seat Allotment) का इंतजार करें.
सीट मिलने पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस जमा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
इस साल काउंसलिंग के कितने राउंड होंगे
साल 2026 में CSAB Special Counselling दो राउंड आयोजित किए जाएंगे. पहले राउंड के बाद यदि सीटें बचती हैं या खाली होती हैं, तो दूसरे और अंतिम राउंड में उनका आवंटन किया जाएगा.
क्यों बढ़ जाते हैं एडमिशन के मौके
JoSAA के बाद कई छात्र सीट स्वीकार नहीं करते या रिपोर्टिंग नहीं करते या बेहतर विकल्प मिलने पर सीट छोड़ देते हैं. ऐसी स्थिति में काफी सीटें खाली रह जाती हैं, जिन्हें CSAB Special Rounds के जरिए भरा जाता है. यही कारण है कि कई छात्रों को CSAB के माध्यम से पहले की तुलना में बेहतर कॉलेज या ब्रांच मिल जाती है. हालांकि हर वर्ष खाली सीटों की संख्या अलग-अलग होती है और यह JoSAA के बाद उपलब्ध सीटों पर निर्भर करती है.
Important Dates
CSAB 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार-
रजिस्ट्रेशन शुरू: 28 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026
चॉइस लॉकिंग: 5 अगस्त 2026
स्पेशल राउंड-1 सीट आवंटन: 6 अगस्त 2026
स्पेशल राउंड-2 सीट आवंटन: दूसरे राउंड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं