CSAB 2022: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने शैक्षणिक वर्ष 2022 के लिए काउंसलिंग की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है. सीएसएबी की स्पेशल काउंसलिंग राउंड इस महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू की जाएगी. काउंसलिंग 26 अक्टूबर 2022 को शुरू होगी, जो दो दिन यानी 28 अक्टूबर 2022 तक चलेगी. जो छात्र CSAB की सीएसएबी 2022 स्पेशल काउंसलिंग राउंड (CSAB 2022 Special Counseling Round) में भाग लेना चाहते हैं, वे सीएसएबी की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं और शेड्यूल की जानकारी प्राप्त करें. सीएसएबी स्पेशल राउंड की काउंसलिंग सभी JoSAA के पूरा होने के बाद एनआईटीस (NITs), आईआईईएसटी (IIEST), आईआईआईटीएस (IIITs), एसपीएएस (SPAs) और जीएफटीआईएस ( GFTIs) के लिए आयोजित की जाएगी. JoSAA राउंड के बाद खाली रह गई सीटों की जानकारी वेबसाइट पर 25 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी.
सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खुलेगी. खुलने के बाद ही उम्मीदवार अपनी पंसद और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे. बता दें कि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को फिजिकल वेरिफिकेशन प्रोसेस से भी गुजरना होगा. रजिस्ट्रेशन विंडो 28 अक्टूबर तक खुली रहेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग राउंड -1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (CSAB Special Counseling Round-1 Seat Allotment Result) 30 अक्टूबर को साइट पर जारी किया जाएगा. वहीं स्पेशल काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 3 नवंबर को घोषित किया जाएगा. उम्मीदवारों के पास आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करने के लिए 3 से 5 नवंबर तक का समय दिया जाएगा. बता दें कि जेईई (मेन) रैंक के आधार पर, सीएसएबी-2022 एनआईटी के साथ सिस्टम सीटों के लिए सीएसएबी-स्पेशल-2022 काउंसलिंग आयोजित करता है जो जोसा-2022 राउंड में खाली हो जाती है.
CSAB 2022: ऐसे करें चेक
1.सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग राउंड के शेड्यूल को जानने के लिए उम्मीदवार सीएसएबी की वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर सीएसएबी स्पेशल ऑप्शन पर क्लिक करें.
3.इसके बाद इंपोर्टेंट इंफॉर्मेंशन टैब के तहत टेंटेटिव शेड्यूल पर क्लिक करें.
4.फिर दिए लिंक पर क्लिक कर शेड्यूल की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें. उम्मीदवार इस शेड्यूल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सहेज कर रखें.
जेएनयू के ये हैं टॉप यूजी कोर्स, स्टूडेंट की हैं पहली पसंद
देस की बात : सिंधिया के महल में शाह के दौरे से बढ़ी सियासी सुगबुगाहट, बड़े फेरबदल की चर्चाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं