विज्ञापन

CBSE Two Exam System 2026: CBSE 10वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे दूसरा बोर्ड एग्जाम, आवेदन करने से पहले जान लीजिए नियम

CBSE Two Exam 2026: सीबीएसई की तरफ से इस बार एक नहीं बल्कि दो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, यही वजह है कि 10वीं का रिजल्ट एक महीने पहले ही जारी कर दिया गया है.

CBSE Two Exam System 2026: CBSE 10वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे दूसरा बोर्ड एग्जाम, आवेदन करने से पहले जान लीजिए नियम
CBSE Two Board Exam Rules: सीबीएसई का दूसरा बोर्ड एग्जाम

CBSE Two Exam System 2026: CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड की तरफ से इस बार करीब एक महीने पहले ही रिजल्ट जारी किया गया है, क्योंकि अगले महीने दूसरा बोर्ड एग्जाम भी कराया जाएगा. इस बार 10वीं में कुल 23.16 लाख छात्र पास हुए हैं और कुल पासिंग पर्सेंट 93.70% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा सा ज्यादा है. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत फेल होने वाले या कम नंबर लाने वाले छात्रों को दूसरा मौका दिया जा रहा है. प्राइवेट छात्रों के लिए दूसरे बोर्ड एग्जाम का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है. हालांकि कुछ ऐसे छात्र भी होंगे, जिन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा. टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम को लेकर पहले ही बोर्ड ने नियम बता दिए थे. 

कब होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा?

सीबीएसई की तरफ से बताया गया था कि दूसरी बोर्ड परीक्षा 5 मई से लेकर  21 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसके बाद 30 जून तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड ने बताया कि छात्रों के तनाव को कम करने और उन्हें अपने स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए यह दोहरी परीक्षा प्रणाली शुरू की जा रही है.

किन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका?

सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा में वो छात्र शामिल नहीं हो सकते हैं, जिन्होंने पहली परीक्षा नहीं दी हो. कम से कम तीन या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा में शामिल होना जरूरी है. यानी अगर आपने मुख्य परीक्षा नहीं दी है या फिर सिर्फ एक या दो विषयों की ही परीक्षा दी है तो आपको सीधे अगले साल ही परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या हैं टू बोर्ड एग्जाम के नियम?

  • छात्र दोनों परीक्षाओं में बैठ सकते हैं. उनकी अंतिम मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं में से जिसमें बेहतर अंक होंगे, उन्हें गिना जाएगा. 
  • छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने नंबरों में सुधार के लिए इस दूसरी परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं.
  • दोनों परीक्षाओं के लिए पूरा सिलेबस  एक साथ दिया गया. परीक्षा केंद्र (Exam Centres) भी दोनों बार के लिए एक ही रहेंगे.
  • अगर कोई छात्र विषय बदलना चाहता है, तो उसे केवल दूसरी परीक्षा के लिए ही इसकी इजाजत होगी. बशर्ते वह पहली परीक्षा में उस विषय में उपस्थित न हुआ हो.
  • प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट साल में सिर्फ एक ही बार होगा.
Latest and Breaking News on NDTV

कब शुरू होंगे 11वीं के एडमिशन?

जो छात्र पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा में नहीं बैठना चाहते, वे पहली परीक्षा के अंकों के आधार पर कक्षा 11 में अपना एडमिशन ले सकते हैं. जो पहली परीक्षा में पास नहीं हुए, उन्हें भी कक्षा 11 में प्रोविजनल एडमिशन मिल सकता है. जो दूसरी परीक्षा के रिजल्ट पर निर्भर करेगा. अंतिम मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट दूसरी परीक्षा के रिजल्ट के बाद ही जारी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - CBSE 12th Result Update: 10वीं के बाद अब 12वीं के छात्रों का खत्म होने वाला है इंतजार, 30 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Two Exam 2026, Cbse Two Exam System 2026, Who Can Appear In Cbse Second Exam, Second Board Exam Rules, CBSE Two Board Exam FAQ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com