विज्ञापन

CBSE 12th Result Update: 10वीं के बाद अब 12वीं के छात्रों का खत्म होने वाला है इंतजार, 30 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 Date: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी हो सकता है और छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

CBSE 12th Result Update: 10वीं के बाद अब 12वीं के छात्रों का खत्म होने वाला है इंतजार, 30 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट
CBSE 12th Result 2026 Date: 10वीं के बाद अब 12वीं के रिजल्ट का इंतजार

CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई के 10th बोर्ड के रिजल्ट आने के बाद अब 12वीं के छात्रों का इंतजार बढ़ गया है. अब 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और उनके लिए राहत की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के लास्ट तक जारी किया जा सकता है. यानि परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं काफी समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख सकेंगे और आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर पाएंगे.

रिजल्ट कब आएगा

रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक आ सकता है. कुछ पुराने ट्रेंड्स की बात करें तो पहले रिजल्ट मई के बीच में भी आया है, लेकिन इस बार अप्रैल के अंत तक रिजल्ट आने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है.

परीक्षा कब हुई थी, कितने स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही रिजल्ट बनाने का काम चल रहा था. जानकारी के अनुसार इस बार करीब 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं. यानी इस साल CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें - CBSE Class 10 Second Exam 2026: सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
  • इसके अलावा DigiLocker, SMS, IVRS और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा.
  • IVRS के जरिए छात्र फोन से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं, इसके लिए तय नंबर पर कॉल करना होगा.

रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं.
  • CBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Result, Cbse 12th Result 2026 Latest Update, Cbse 12th Result Kab Aayega, Cbse 12th Result 2026, Cbse Result April 30
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com