विज्ञापन

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का 11वीं में कब होगा एडमिशन? जान लीजिए नियम

CBSE Two Board Exam: न्यू एजुकेशन पॉलिसी के जरिए छात्रों को अपने मार्क्स में सुधार का एक और मौका दिया जा रहा है. लेकिन इस बीच एक छात्रों और पैरंट्स के मन में एक सवाल बना हुआ है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा देने के बाद उनका 11वीं में एडमिशन कब होगा?

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का 11वीं में कब होगा एडमिशन? जान लीजिए नियम
CBSE Two Board Exam: सीबीएसई के छात्र कैसे ले पाएंगे 11वीं में एडमिशन

CBSE Two Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) हाल ही में 10वीं क्लास का बोर्ड रिजल्ट जारी कर चुका है. इस बार बोर्ड ने तय समय से लगभग एक महीने पहले रिजल्ट घोषित किया है. क्योंकि CBSE को मई में दूसरी बोर्ड परीक्षा करानी है. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के जरिए छात्रों को अपने मार्क्स में सुधार का एक और मौका दिया जा रहा है. छात्रों के लिए दूसरे बोर्ड एग्जाम का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है. हालांकि, इस बीच एक छात्रों और पैरंट्स के मन में एक सवाल बना हुआ है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा देने के बाद उनका 11वीं में एडमिशन कब होगा? अगर आप इसका जवाब नहीं जानते हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. 

कब होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा?

CBSE के अनुसार, दूसरे बोर्ड एग्जाम्स 5 मई से 21 मई 2026 के बीच होंगे. इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून 2026 तक जारी होने की संभावना है. बोर्ड का कहना है कि इस डबल एग्जाम सिस्टम से छात्रों का तनाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा.

11वीं में एडमिशन कब और कैसे होंगे?

पहली परीक्षा के बाद जो छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे अपने पहले रिजल्ट के आधार पर ही 11वीं क्लास में एडमिशन ले सकते हैं. जबकि जो छात्र पहली परीक्षा में पास नहीं हो पाए, उन्हें भी स्कूलों में प्रोविजनल एडमिशन दिया जा सकता है. हालांकि, उनका एडमिशन दूसरी परीक्षा के रिजल्ट पर निर्भर करेगा. फाइनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट दूसरी परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद ही जारी किए जाएंगे.

क्या हैं टू बोर्ड एग्जाम के नियम?

CBSE की ओर से छात्रों को अपने मार्क्स सुधारने का एक और मौका दिया जा रहा है. इस दौरान छात्र चाहें तो दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं. क्योंकि फाइनल मार्कशीट में दोनों में से बेहतर मार्क्स जोड़े जाएंगे. छात्र ज्यादा से ज्यादा तीन सब्जेक्ट्स में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दे सकते हैं. दोनों परीक्षाओं का सिलेबस समान रहेगा और परीक्षा केंद्र भी दोनों बार एक जैसे होंगे. सब्जेक्ट बदलने की इजाजत केवल दूसरी परीक्षा के लिए होगी, वह भी तभी जब छात्र पहले उस सब्जेक्ट में शामिल न हुआ हो. इसके अलावा प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट साल में सिर्फ एक बार ही कराए जाएंगे.

दुनिया कहती रही 'बेचारा', कैंसर से जूझ रहे 10वीं के छात्र ने 92% लाकर कर दी सबकी बोलती बंद

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE Two Exam 2026, CBSE 11th Admission, Second Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com