विज्ञापन

CBSE की कॉपियां स्कैन करने में हुई गलती? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑन स्क्रीन मार्किंग वाली कॉपी

CBSE Copy Blurred Pages: सीबीएसई का ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब छात्रों ने अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी डाउनलोड की है और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

CBSE की कॉपियां स्कैन करने में हुई गलती? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑन स्क्रीन मार्किंग वाली कॉपी
CBSE की स्कैन कॉपी को लेकर उठने लगे सवाल

CBSE Scanned Copy Viral: 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद CBSE के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है कि वो छात्रों को ये भरोसा दिलाए कि उनकी मार्किंग सही तरीके से हुई है. रिजल्ट के बाद से ही छात्र लगातार कम नंबर आने की शिकायत कर रहे हैं और इसकी वजह ऑन स्क्रीन मार्किंग को बता रहे हैं. इसी बीच बोर्ड ने छात्रों को स्कैन हुई कॉपियां डाउनलोड करने का विकल्प दिया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसी कुछ कॉपियां वायरल हो रही हैं, जो काफी ज्यादा ब्लर हैं. इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ऑन स्क्रीन मार्किंग के लिए जो कॉपियां स्कैन हुईं, वो इतनी ब्लर हैं कि पढ़ना भी मुश्किल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर लगातार उठ रहे सवाल

सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, पहले जहां छात्रों ने डिजिटल तरीके से कॉपी चेक करने को लेकर सवाल उठाए, वहीं अब इनकी स्कैनिंग को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि कॉपियां इतनी खराब स्कैन हुई हैं कि कई छात्र खुद अपनी राइटिंग नहीं पढ़ पा रहे हैं. ऐसे में टीचर्स ने कैसे नंबर दिए होंगे? कुछ लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि सीबीएसई की गलती की वजह से अब छात्र परेशान हो रहे हैं और Re-Evaluation में उनका वक्त, पैसा और मेंटल पीस बर्बाद हो रहा है. 

मुश्किल से डाउनलोड हुईं स्कैन कॉपियां

इससे पहले छात्रों के लिए बोर्ड ने जब आधिकारिक वेबसाइट पर स्कैन कॉपी लेने का लिंक एक्टिव किया तो पूरी वेबसाइट की क्रैश कर गई, जिसे सीबीएसई ने टेक्निकल ग्लिच बताया. यही वजह है कि अब स्कैन कॉपी लेने की आखिरी तारीख को भी एक दिन बढ़ाकर 23 मई कर दिया गया है. काफी मशक्कत के बाद छात्रों को उनकी स्कैन कॉपी मिली हैं, जिसके बाद अब उन्हें री-चेकिंग के लिए आवेदन करना होगा. 

13 हजार कॉपियां हाथ से हुईं चेक

सीबीएसई की तरफ से बताया गया था कि करीब 90 लाख कॉपियों में से 13 हजार कॉपियों को हाथ से चेक किया गया. इन कॉपियों को स्कैन करने में दिक्कत हो रही थी, यानी लिखावट सही से स्कैन नहीं हुई. ऐसे में टीचर्स ने इन्हें हाथ से ही चेक किया. हालांकि स्कैन हुई कुछ कॉपियां, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, वो काफी ब्लर दिख रही हैं. फिलहाल सीबीएसई की तरफ से इसे लेकर सफाई नहीं आई है.  

CBSE छात्रों में Answer Sheet देखने की होड़, बोर्ड ने जारी की जरूरी सलाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com