विज्ञापन

CBSE 12वीं की स्कैन कॉपी नहीं हो रही डाउनलोड? ये है सबसे आसान तरीका

CBSE 12वीं की स्कैन आंसर-शीट डाउनलोड करने में आ रही है दिक्कत? जानिए वो आसान स्टेप्स और ट्रिक्स जिससे आप बिना किसी एरर के अपनी कॉपी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE 12वीं की स्कैन कॉपी नहीं हो रही डाउनलोड? ये है सबसे आसान तरीका
सीधे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और 'Pariksha Sangam' सेक्शन पर क्लिक करें.

How to download CBSE answer sheet : CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद कई स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होते हैं. ऐसे में वे री-इवैल्युएशन या अपनी आंसर-शीट की स्कैन कॉपी (Scanned Copy) के लिए अप्लाई करते हैं. लेकिन हैवी ट्रैफिक या तकनीकी खराबी के कारण यह स्कैन कॉपी डाउनलोड ही नहीं होती. अगर आप या आपके घर का कोई बच्चा भी इस समस्या से परेशान है, तो हम आपको इसे डाउनलोड करने का सबसे आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं. बि

क्यों आती है डाउनलोड करने में दिक्कत? Why are there difficulties in downloading the scanned copy?

अक्सर जब CBSE आंसर-शीट की कॉपियां जारी करता है, तो देश भर से लाखों छात्र एक साथ पोर्टल पर लॉगिन करने की कोशिश करते हैं. इससे सर्वर डाउन हो जाता है. कई बार गलत क्रेडेंशियल्स डालने या ब्राउजर में कुकिज (Cookies) जमा होने से भी एरर शो होने लगता है.

स्कैन कॉपी डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका - The easiest way to download a scanned copy

कैश क्लियर करें

सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउज़र की हिस्ट्री और Cache क्लियर करें. आप चाहें तो Incognito Mode का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

सही पोर्टल पर जाएं

सीधे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और 'Pariksha Sangam' सेक्शन पर क्लिक करें.

क्रेडेंशियल्स री-चेक करें

अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एप्लीकेशन नंबर बिल्कुल सही भरें.

Answer Sheet की स्कैन कॉपी डेट बढ़ी

विदित हो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए बड़ा फैसला लिया है.  अगर आप भी अपनी बोर्ड परीक्षा की Answer Books की स्कैन की गई कॉपियां प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते थे, लेकिन टेक्निकल एरर के कारण ऐसा नहीं कर पाए, तो बोर्ड द्वारा कल जारी सर्कुलर के अनुसार, अब छात्र 23 मई 2026 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां हासिल करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने डेड लाइन 22 मई निर्धारित की थी.

यह भी पढ़ें- Engineering के लिए ये हैं भारत के टॉप-10 कॉलेज, 12वीं के बाद ऐसे मिलेगा एडमिशन, जानिए फुल प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com