विज्ञापन

'मेरा एडमिशन कैंसिल हो गया": CBSE री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी से छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा

सीबीएसई बोर्ड के क्लास 12 के री-इवैल्यूएशन नतीजों में हो रही देरी का असर अब बच्चों के दाखिलों पर पड़ रहा है. 1.6 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने 3.8 लाख से ज़्यादा आंसर बुक के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है. जो कि अब इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

'मेरा एडमिशन कैंसिल हो गया": CBSE री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी से छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा
री-इवैल्यूएशन के नतीजे जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी का सीधा असर अब यूनिवर्सिटी एडमिशन पर पड़ा रहा है. कई ऐसे CBSE स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया है और रिजल्ट के इंतजार में बैठे हैं. रिजल्ट में हो रही देरी के कारण उनके यूनिवर्सिटी एडमिशन के प्लान पर असर पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर कई छात्र दावा कर रहे हैं कि यूनिवर्सिटी में एडमिशन की डेडलाइन पार हो गई है, लेकिन 12वीं का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट अभी तक नहीं आया है. जिसके चलते उन्होंने कॉलेज की सीट खो दी.

'मेरा एडमिशन रद्द हो गया'

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए 1.6 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है. रिजल्ट में हो रही देरी का असर स्टूडेंट्स के कॉलेज एडमिशन, एंट्रेंस-एग्जाम की तैयारी पर पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर कई स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट रहा है और वो CBSE से बस जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की अपील कर रहे हैं. X पर एक 12वीं के छात्र ने लिखा, री-इवैल्यूएशन के नतीजों का इंतजार करते समय उसका एडमिशन रद्द कर दिया गया. प्लीज़ ऑफिशियल अपडेट या रिजल्ट की तारीख तुरंत बताएं.

एक अन्यू यूजर ने एक्स पर लिखा, मैंने CBSE को 10 से ज़्यादा ईमेल भेजे हैं कि मेरी कॉलेज काउंसलिंग 12 जून को है, इसलिए कृपया मेरी आंसर-शीट को फिर से चेक करें और 12 जून से पहले मेरा स्टेटस अपडेट करें. CBSE की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, जबकि काउंसलिंग में मार्क्स दिखाना ज़रूरी है. प्लीज CBSE...

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक CBSE क्लास 12 के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन के नतीजे घोषित करने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 1.6 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने 3.8 लाख से ज़्यादा आंसर बुक के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है. इस समय कई कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है और री-इवैल्यूएशन के रिजल्ट में हो रही देरी के चलते कई छात्र परेशान हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या होता है प्रोविजनल एडमिशन? री-इवैल्यूएशन से पहले ऐसे सीट सिक्योर कर सकते हैं CBSE छात्र

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Re Evaluation 2026, Cbse Re Evaluation Process 2026, CBSE 12 Board Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com