विज्ञापन

पूरा जवाब दिया फिर भी 'खाली पेज', स्कैन आंसर शीट देख OSM पर भड़के CBSE छात्र, बोले - नंबर खा लिए हमारे

CBSE 12वीं कक्षा की आंसर शीट की स्कैन कॉपी हासिल करने वाले कुछ छात्रों ने एक्स पर पोस्ट कर ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर चिंता जाहिर की है. छात्रों का कहना है कि उनके नंबर OSM सिस्टम से हुई चेकिंग के चलते कम आए हैं.

पूरा जवाब दिया फिर भी 'खाली पेज', स्कैन आंसर शीट देख OSM पर भड़के CBSE छात्र, बोले - नंबर खा लिए हमारे
हाल ही में सीबीएसई ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया है.

CBSE OSM controversy: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 12वीं कक्षा के छात्रों ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) चेकिंग सिस्टम में कई खामियां पाए जाने पर चिंता जताई है. जांच हुई आंसर शीट की स्कैन कॉपी को शेयर कर बच्चे कई तरह के सवाल इस चेकिंग सिस्टम पर उठा रहे हैं. 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी को एक्स पर शेयर किया और बताया कि स्कैन कॉपी में "खाली" (blank) दिखाई दे रहे हैं.

अनुराग त्यागी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बच्चों ने पूरे पेज पर लिखा है फिर भी ब्लैंक मार्क? कैसे मुझे ये कॉपी रेडिट पर मिलीं... क्या बकवास हो रही है.. लाखों जानें बचाने के लिए अब ग्रेस मार्क्स ज़रूरी हैं !!

एक और स्टूडेंट ने बताया कि उसे सही जवाब के बाद भी एक में से केवल 0.5 मार्क्स दिए गए. एक नंबर के ऑब्जेक्टिव सवालों (MCQs) के जवाब ऑफिशियल आंसर की से मैच होने के बावजूद 0.5 मार्क्स काट दिए गए.

बता दें कि इस साल 12वीं कक्षा की कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से चेक की गई हैं. 12वीं का रिजल्ट आने के बाद कई बच्चों ने कम अंक आने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. बच्चों का दावा है कि उनकी परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन उम्मीद से कम अंक आए हैं. कम अंक आने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. हालांकि CBSE ने साफ किया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम एकदम सही है. सारी कॉपियां सही से चेक की गई हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE OSM Controversy, CBSE Students Blank Page, CBSE Scanned Answer Sheet, CBSE Re Evaluation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com