विज्ञापन

CBSE 12 Board Result: रोल नंबर खो गया है? बिना रोल नंबर के ऐसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

CBSE बोर्ड आज या कल 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें.

CBSE 12 Board Result: रोल नंबर खो गया है? बिना रोल नंबर के ऐसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
पिछले साल सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था.

CBSE बोर्ड किसी भी समय 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. जिन भी छात्रों ने इस साल CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी है, उनका इंतजार बस खत्म होने की कगार पर है. छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें. वहीं किसी बच्चे से अगर उसका रोल नंबर खो गया है, तो वो परेशान न हो, क्योंकि बिना रोल नंबर के भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बिना रोल नंबर के रिजल्ट के चेक करने के मुख्य रूप से दो तरीके हैं. पहला DigiLocker के जरिए और दूसरा सीबीएसई 'Roll Number Finder' के जरिए

बिना रोल नंबर के DigiLocker पर रिजल्ट कैसे चेक करें

DigiLocker से रिजल्ट चेक करने के लिए  आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी. यह सबसे आसान तरीका है.  DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर जाएं.अपने आधार नंबर और मोबाइल पर आए OTP के जरिए लॉग-इन करें. इसके बाद 'Education' सेक्शन पर जाकर 'CBSE' चुनें और 'Class XII Marksheet' पर क्लिक करें. यहाँ अपना नाम और पासिंग ईयर (2026) डालें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

'Roll Number Finder' की मदद से 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Roll Number Finder' लिंक होगा. इस लिंक की मदद से भी रोल नंबर हासिल कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. 'Roll Number Finder' का लिंक होगा. इसपर जाकर अपनी कक्षा  चुनें. पूछी गई जानकारी नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि (DOB) को भरें. सही से ये जानकारी भरते ही सिस्टम आपको आपका रोल नंबर दिखाई देगा. इसके अलावा रोल नंबर खोने पर आप स्कूल से संपर्क करके भी अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं.

ये हैं वो तरीके जिनकी मदद से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Result, CBSE Class 12 Result Roll Number, CBSE Class 12 Result Kaise Check Kare, Barvi Ka Result Kab Aaega, Barvi Ka Result Kitne Baje Ane Waale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com