विज्ञापन

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: CBSE ने बच्चों को दिया एक और मौका, ऐसे कर सकते हैं अपने रिजल्ट में सुधार

CBSE Supplementary Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानी सीबीएसी ने 12वीं के छात्रों को दूसरा मौका दिया है. कंपार्टमेंट वाले और नंबर सुधारने वाले छात्र 15 जुलाई को सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर अपना रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं.

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: CBSE ने बच्चों को दिया एक और मौका, ऐसे कर सकते हैं अपने रिजल्ट में सुधार
सीबीएसई ने हाल ही में 12वीं का रिजल्ट जारी किया है.

CBSE Supplementary Exam 2026: CBSE 12वीं का रिजल्ट हाल ही में जारी हो गया है और लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. रिजल्ट आने के बाद कहीं खुशी का माहौल है, तो कहीं कुछ छात्र अपने नंबरों को लेकर थोड़ा परेशान भी नजर आ रहे हैं. इस बार CBSE ने कॉपियों की जांच डिजिटल तरीके से की है, इसलिए बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट काफी पारदर्शी और सटीक बनाया गया है. बोर्ड ने ऐसे छात्रों को निराश नहीं होने दिया है. जो कुछ विषयों में फेल हुए हैं या जो अपने किसी एक विषय के नंबर बेहतर करना चाहते हैं, उनके लिए बड़ा मौका सामने आया है. दरअसल वो छात्र जिन्होंने 2026 में 12वीं पास की है, लेकिन किसी एक विषय में अंक बेहतर करना चाहते हैं, तो वह सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं. ऐसा करने के लिए छात्रों को समयसीमा के अंदर ही आवेदन करना होगा.

कब होगा CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026? 

CBSE की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी. खास बात यह है कि यह परीक्षा केवल एक ही दिन में कराई जाएगी. यह मौका उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा जो मुख्य परीक्षा में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं या जिन्हें कंपार्टमेंट मिला है. बोर्ड ने बताया है कि 2026 में पास हुए छात्र केवल एक विषय में सुधार (Improvement) के लिए परीक्षा दे सकेंगे. अगर आप जिस विषय के नम्बरों से खुश नहीं है, तो आप उस विषय के पेपर को भी दे सकते हैं. जिससे आपके नम्बरों में सुधार हो जाएगा.

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन ऐसे करें

सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को LOC यानी List of Candidates के माध्यम से आवेदन करना होगा. बोर्ड के अनुसार, LOC सबमिशन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर छात्रों का डेटा भरना होगा. एक बार LOC जमा होने के बाद नाम, विषय या अन्य जानकारी में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.  इसलिए छात्रों को आवेदन से पहले सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है.  CBSE Official Website पर आने वाले अपडेट जरूर चेक करते रहें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com