विज्ञापन

पटना से लेकर नोएडा तक, CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए ये शहर; देखें लिस्ट

इस साल सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे. रिजल्ट के अनुसार 93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र इस साल परीक्षा में पास हुए हैं. ये परीक्षा भारत के अलावा विदेशों में भी आयोजित की गई थी. कुल 8,074 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था.

पटना से लेकर नोएडा तक, CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए ये शहर; देखें लिस्ट
सीबीएसई के अनुसार, 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल  93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. साउथ जोन का प्रदर्शन लगातार अव्वल रहा है. त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्रों का पास प्रतिशत 99.79 प्रतिशत रहा है. जिसके साथ ही ये दोनों क्षेत्र पास प्रतिशत के मामले पर टॉप पर हैं. वहीं गुवाहाटी क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे कम 85.32 प्रतिशत रहा है. गुवाहाटी की तरह रांची,नोएडा, रायपुर और पटना का भी प्रदर्शन खास नहीं रहा है. 

क्षेत्रवार सबसे काम प्रतिशत कहां रहा

क्षेत्र का नामकितना रहा पास प्रतिशत
गुवाहाटी85.32 प्रतिशत
रांची86.18 प्रतिशत
नोएडा87.66 प्रतिशत
रायपुर88.41 प्रतिशत
पटना89.33 प्रतिशत

केंद्रीय विद्यालयों रहे टॉप

इस साल केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बेहतर दर्ज किया गया है. जहां पास प्रतिशत 99.57 प्रतिशत दर्ज किया गया. इसके बाद नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.42 रहा और निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 93.77 प्रतिशत दर्ज किया गया.  विदेशी स्कूलों का पास प्रतिशत 99.10 दर्ज किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

  1. इस साल 10वीं परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
  2. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं.
  3. 8,074 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी.
  4.  21 फरवरी को सीबीएसई ने 24.95 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की थी. 
  5. इस दिन 10 लाख से अधिक कक्षों और 20 लाख पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी.

सीबीएसई के अनुसार, 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. जबकि 2,21,574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए.  सीबीएसई के अनुसार, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) का पास प्रतिशत 96.24 रहा, जिनमें से कम से कम 91 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि इस श्रेणी के 452 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 Board Exam, CBSE 10 Board Lowest Pass Percentage, CBSE Class 10 Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com