विज्ञापन

CBSE बोर्ड रिजल्ट में साउथ का जलवा बरकरार, पिछले 5 साल में त्रिवेंद्रम के छात्रों ने किया कमाल

सीबीएसई की और से जारी किए नतीजों के अनुसार, इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. जबकि 2,21,574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. जबकि 1.47 लाख से अधिक बच्चों की ‘कम्पार्टमेंट’ आई है. वहीं क्षेत्रवार, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्रों ने 99.79 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है.

CBSE बोर्ड रिजल्ट में साउथ का जलवा बरकरार, पिछले 5 साल में त्रिवेंद्रम के छात्रों ने किया कमाल
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार भी त्रिवेंद्रम (Trivandrum) और विजयवाड़ा (Vijayawada) जोन ने टॉप किया है. लगातार कई वर्षों से त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा जोन से बच्चों का शानदार प्रदर्शन परीक्षा में देखने को मिला है. इस साल त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा जोन में 99.79 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया है. जबकि गुवाहाटी क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे कम 85.32 प्रतिशत रहा है. सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पांच सालों के नतीजों पर नजर डाली जाए तो त्रिवेंद्रम हमेशा से टॉप पर रहा है. इस जोन से सबसे अधिक बच्चे पास होते आए हैं और इस बार भी ये ट्रेंड कायम रहा  है.

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले पांच सालों का ज़ोन-वार पास प्रतिशत (2026)- 

क्षेत्र/ज़ोनसाल 202
त्रिवेंद्रम99.79%
विजयवाड़ा99.79%
चेन्नई99.58%
बेंगलुरु98.91%

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले पांच सालों का ज़ोन-वार पास प्रतिशत (2025)- 

क्षेत्र/ज़ोनसाल 2025
त्रिवेंद्रम99.79%
विजयवाड़ा99.79%
चेन्नई98.90%
बेंगलुरु98.71%

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले पांच सालों का ज़ोन-वार पास प्रतिशत (2024)- 

क्षेत्र/ज़ोनसाल 2024
त्रिवेंद्रम99.75%
विजयवाड़ा99.60%
चेन्नई99.30%
बेंगलुरु99.26%

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले पांच सालों का ज़ोन-वार पास प्रतिशत (2023)- 

क्षेत्र/ज़ोनसाल 2023
त्रिवेंद्रम99.91%
बेंगलुरु99.18%
चेन्नई99.14%
अजमेर97.27%

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले पांच सालों का ज़ोन-वार पास प्रतिशत (2022)- 

क्षेत्र/ज़ोनसाल 2022
त्रिवेंद्रम99.68%
बेंगलुरु99.22%
चेन्नई98.97%
अजमेर98.14%

इस साल (2026) कुल 2.20 लाख से अधिक छात्रों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और परीक्षा में फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. इस बार 94.99 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं. लड़कों कापास प्रतिशत 92.69 रहा है.

इस साल दो बार होंगी बोर्ड परीक्षा

बता दें कि इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है. पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित हुई है. जिसका रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी. जो छात्रों  पहली परीक्षा में शामिल हुए थे केवल वहीं इस दूसरी परीक्षा में बैठ सकेंगे. 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा के जरिए छात्रों को अंक सुधारने का मौका दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- कौन है ओडिशा की CBSE टॉपर टीना रथ, जिनके 600 में आए 599 नंबर

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board 1O Results Trivandrum Zone Top, CBSE Board Trivandrum Zone Top, CBSE Board 1O Results, CBSE Board Last 5 Years Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com