CBSE Class 10 Board Exam 2026 : CBSE अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की दिशा में बढ़ रहा है. ऐसे में कई छात्रों और पेरेंट्स के मन में यह सवाल था कि क्या वे सीधे दूसरी परीक्षा में बैठ सकते हैं? इस पर बोर्ड ने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि पहली परीक्षा में बैठना अनिवार्य (Mandatory) है. जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, वे दूसरी परीक्षा के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे.
एसेन्शियल रिपीट का खतराबोर्ड ने नियमों को समझाते हुए बताया कि अगर कोई छात्र पहली परीक्षा के दौरान 3 या उससे ज्यादा विषयों (Subjects) के पेपर नहीं देता है, तो उसे 'एसेन्शियल रिपीट' की कैटेगरी में डाल दिया जाएगा. इसका मतलब है कि वह छात्र उसी साल होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा. उसे अब अगले साल फरवरी में ही मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

- जो छात्र पास हो चुके हैं, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं जैसे 3 विषयों में अपने नंबर सुधारने (Improvement) के लिए एग्जाम दे सकते हैं.
- जिन्हें पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट मिली है, वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
- वे छात्र जो सब्जेक्ट रिप्लेसमेंट के जरिए पास हुए हैं, वे भी नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षा दे सकते हैं.
CBSE ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में किसी भी तरह की छूट या रिक्वेस्ट पर विचार नहीं करेगा. बोर्ड का कहना है कि नियमों को इसलिए स्पष्ट किया गया है ताकि छात्र अपनी तैयारी सही ढंग से करें और पहली परीक्षा को हल्के में न लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं