विज्ञापन

CBSE ने जारी किया 12वीं के टॉपर्स का आंकड़ा, कुल इतने छात्रों ने हासिल किए 95% से ज्यादा नंबर

CBSE 12th Board Toppers: सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार 12वीं परीक्षा में कुल कितने छात्रों ने टॉप किया है.

CBSE ने जारी किया 12वीं के टॉपर्स का आंकड़ा, कुल इतने छात्रों ने हासिल किए 95% से ज्यादा नंबर
cbse class 12 result 2026 हो गया जारी

CBSE 12th Board Toppers: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजीलॉकर पर छात्र रिजल्ट चेक कर सकेत हैं. इसी बीच सीबीएसई की तरफ से ये भी बताया गया है कि इस बार कुल कितने छात्रों ने परीक्षा में टॉप किया है. साथ ही बाकी तमाम जानकारी भी दी गई है. इस बार भी साउथ के शहरों ने बाजी मार ली है. वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने परचम लहराया है. इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 

कुल इतने छात्रों ने किया है टॉप

सीबीएसई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 17113 है. यानी 17 हजार से ज्यादा छात्र टॉपर लिस्ट में हैं. वहीं 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले कुल छात्र 94028 हैं. 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले कुल 0.97 प्रतिशत छात्र हैं, वहीं 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों का हिस्सा 5.32 प्रतिशत है. 

साउथ के शहरों ने किया टॉप 

  1. तिरुवनंतपुरम - 95.62
  2. चेन्नई - 93.84
  3. बेंगलुरु - 93.19
  4. विजयवाड़ा - 92.77
  5. दिल्ली वेस्ट - 92.34
  6. दिल्ली ईस्ट - 91.73
  7. अहमदाबाद - 90.60
  8. गुरुग्राम - 88.45
  9. लुधियाना - 87.92
  10. पुणे - 87.32
  11. अजमेर - 86.78
  12. पंचकूला - 85.73
  13. रांची - 85.01
  14. गुवाहाटी - 83.41
  15. लखनऊ - 82.21
  16. भुवनेश्वर - 81.71
  17. देहरादून - 81.42
  18. रायपुर - 80.88
  19. भोपाल - 79.43
  20. नोएडा - 79.02
  21. पटना - 74.45
  22. प्रयागराज - 72.43

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com