विज्ञापन

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की आज से शुरुआत, छात्रों को इतने बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

CBSE Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. इस बार 43 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. बोर्ड की तरफ से पहले ही नियमों की जानकारी भी दी जा चुकी है.

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की आज से शुरुआत, छात्रों को इतने बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
CBSE बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत आज से हो चुकी है.  हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं. इस बार 24 लाख लड़के और 19 लाख लड़कियां 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे. कुल मिलाकर 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में 43 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं. इस परीक्षा के लिए पहले ही बोर्ड की तरफ से तमाम तैयारियां की जा चुकी थीं. इस बार कई नियमों में भी बदलाव किया गया है और 10वीं के छात्रों को दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है. 

10वीं और 12वीं के इतने छात्र देंगे परीक्षा 

10वीं कक्षा में लगभग 25 लाख और 12वीं कक्षा में 18.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. लड़के और लड़कियों की बात करें तो 10वीं में करीब 14 लाख लड़के और 10.9 लाख लड़कियां हैं. वहीं 12वीं में 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा देंगी. 10वीं की 8,074 और 12वीं के लिए 7,574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च तक चलेंगीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म हो रही हैं. 

पहले दिन ही बड़ा एग्जाम

10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन सबसे मुश्किल गणित की परीक्षा रखी गई है. आमतौर पर गणित को बीच में या आखिर में रखा जाता था. वहीं 12वीं के छात्रों की बात करें तो पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों की परीक्षा होगी. इन परीक्षाओं के लिए पहले ही बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे. 

इन नियमों का करना होगा पालन

  • जो छात्र 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे, उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा. बोर्ड की तरफ से साफ बताया गया है कि गेट सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगे.
  • ड्रेस कोड की बात करें तो छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा. प्राइवेट छात्रों को हल्के कपड़े (जैसे शर्ट या टी-शर्ट) पहनने की अनुमति है. 
  • इस बार 12वीं की कॉपियां 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) से चेक होंगीं. यानी टीचर्स को स्कैन करके लैपटॉप या फिर टैब में कॉपी दी जाएंगीं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com