CBSE 12th Result 2026 Girls vs Boys Pass Percentage: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी हो गए हैं. पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल 88.86 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का परसेंटेज सिर्फ 82.13 रहा है. जहां लड़कों का पासिंग परसेंटेज उम्मीद से कम रहा, वहीं लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है. इंटरमीडिएट के रिजल्ट में पिछले 5 सालों से लड़कियां लगातार लड़कों को 'क्लीन बोल्ड' कर रही हैं. आंकड़े गवाह हैं कि लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है.
इस साल किसने मारी बाजी
इस बार भी लड़के और लड़कियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. हर की हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली और लड़कों से बेहतर रिजल्ट लाकर अपने ग्राफ को एक बार फिर टॉप पर ला दिया है. आपको बता दें कि इस साल CBSE 12वीं की परीक्षा में करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें लगभग 10.2 लाख लड़के और करीब 8.3 लाख लड़कियां एग्जाम देने पहुंची थीं.
पिछले साल लड़के vs लड़कियों का रिजल्ट
पिछले साल भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा साफ देखने को मिला था. लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64% रहा, जबकि लड़कों का 85.70% दर्ज किया गया. यानी करीब 6% का साफ अंतर देखने को मिला, जो दिखाता है कि लड़कियां पढ़ाई में लगातार बेहतर परफॉर्म कर रही हैं. ये ट्रेंड पिछले कुछ सालों से बना हुआ है और हर बार लड़कियां थोड़ी बढ़त के साथ आगे निकल जाती हैं.
रिजल्ट कहां-कहां चेक कर सकते हैं
CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स आसानी से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं. बोर्ड ने कई ऑफिशियल वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म दिए हैं, जहां जाकर आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको रोल नंबर और बाकी जरूरी डिटेल्स डालनी होंगी.
रिजल्ट देखने के लिए ये प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in
अगर नंबर कम आए तो क्या करें
अगर किसी छात्र का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा या किसी सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट आई है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख घोषित करेगा, जिससे आपको अपना साल बचाने का एक और मौका मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं