CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई 10वीं के परिणाम आज जारी नहीं किए जाएंगे. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है. इस बात की पुष्टि बोर्ड अधिकारी ने की है. रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम टर्म 2 परीक्षा परिणाम की घोषणा अब 13 जुलाई 2022 को की जाएगी. वहीं कक्षा 12वीं परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों बच्चों का रिजल्ट 15 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा. हालांकि ये जानकारी भी सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई है. बोर्ड अधिकारियों की मानें तो रिजल्ट जारी होने की तिथि सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, ताकि छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए उस दिन पहले से ही तैयार रहें. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजे अपने आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को ओवर ऑल और प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है. ये भी पढ़ेंः
CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं के नतीजे आज, इन वेबसाइटों से कर सकेंगे चेक
CBSE 10th Result 2022: 4 जुलाई को आएगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022, इन जगहों पर जारी होंगे नतीजे
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बोर्ड जैसे ही रिजल्ट की घोषणा करेगा सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई के नए पोर्टल Parikshasangam.cbse.gov.in से भी चेक कर सकते हैं. रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से छात्र अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं.
CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई परिणाम ऐसे करें चेक
1.आधिकारिक वेबसाइट -cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर, सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट फॉर क्लास 10वीं के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
3.अपना परीक्षा रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें.
4.आपका सीबीएसई 10 वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5.रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं