CBSE 10th Result 2026 OUT : महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ. सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल का परिणाम न केवल शैक्षणिक सफलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि लड़कों और लड़कियों के बीच प्रदर्शन का ग्राफ कैसा रहा है. इस साल कुछ पासिंग पर्सेंटेज 93.70 है.
यह भी पढ़ें - CBSE Board 10th Result 2026 : APAAR ID के बिना भी स्टूडेंट्स देख सकते हैं Digilocker पर अपना रिजल्ट, जानिए असान स्टेप्स यहां
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
CBSE 10th Result : लड़कों बनाम लड़कियों का प्रदर्शन
हर साल की तरह इस बार भी नतीजों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है.
लड़कियों का पास प्रतिशत: (94.99 %)
लड़कों का पास प्रतिशत: (92.69 %)
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत: (87.50%)
कुल पासिंग प्रतिशत इस वर्ष काफी संतोषजनक रहा है, जो बोर्ड की शिक्षण पद्धति और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है.
पिछले साल कैसा था लड़के-लड़कियों का पर्सेंटेज
लड़कियों का पास प्रतिशत: ( 95.00 %)
लड़कों का पास प्रतिशत: ( 92.63 %)
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत: (95.00 %)
CBSE 10th Result out : अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
- अगर आपने अभी तक अपना स्कोर नहीं देखा है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.
- भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं