विज्ञापन

CBSE रिजल्ट के बाद शुरू हो गई एडमिशन की रेस, CUET नहीं दिया तो कहां मिलेगा दाखिला, जानें

CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के जरिए ही दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) या जेएनयू (JNU) जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रेगुलर कोर्सेज में दाखिले मिलते हैं. हालांकि अगर आपने इस साल ये परीक्षा नहीं दी है, तो निराश न हो. क्योंकि कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां पर CUET के बिना भी दाखिला लिया जा सकता है.

CBSE रिजल्ट के बाद शुरू हो गई एडमिशन की रेस, CUET नहीं दिया तो कहां मिलेगा दाखिला, जानें
देश में कई सारी प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज भी हैं, जिनमें काफी अच्छी पढ़ाई करवाई जाती है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी कर दिया है. रिजल्ट के बाद अब पास हुए छात्रों में अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने की होड़ लग गई है. अगर आप उन बच्चों में से हैं, जिन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा इस साल नहीं ही है, तो परेशान न हो. कई ऐसे विश्वविद्यालय और राज्य स्तरीय संस्थान हैं जहां पर बिना CUET परीक्षा के भी दाखिला मिल सकता है. 12वीं के मार्क्स के आधार पर कई ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं, जहां पर डायरेक्ट एडमिशन आसानी से मिल जाता है. 

Mumbai University के अधिकांश कॉलेजों में 12वीं के प्रतिशत पर ही कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाती है और इसकी के आधार पर दाखिला मिल जाता है. इसी तरह से University of Calcutta में भी 12वीं के मार्क्स के आधार पर दाखिला लिया जा सका है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के स्टेट एफिलिएटेड कॉलेजों में Centralised Counselling के जरिए दाखिला दिया जाता है. Centralised Counselling के तहत छात्र एक ही आवेदन फॉर्म भरकर कई अलग-अलग कॉलेजों और कोर्सेज में मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकते हैं.

School of Open Learning

दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी बिना CUET के दाखिले वाले विकल्प मौजूद हैं.  DU SOL यानी School of Open Learning के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की डिग्री आपको मिल सकती है. हालांकि ये रेगुलर क्लास नहीं होती है. एडमिशन पूरी तरह 12वीं के मार्क्स पर होता है. दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU में बिना किसी परीक्षा के सीधे प्रवेश मिलता जाता है.

प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज

देश में कई सारी प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज भी हैं, जिनमें काफी अच्छी पढ़ाई करवाई जाती है. इनकी डिग्री हासिल करके एक अच्छी नौकरी पाई जा सकती है. आपकी राज्य की कौन सी प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज सबसे बेहतर है ये आप NIRF रैंकिंग,NAAC ग्रेड. UGC अप्रूवल के आधार पर चेक कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
12 Ke Baad Admission, Admission Without CUET Exams, CUET Exams Kya Hai, CUET Exams Ke Baare Mein, CUET Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com