विज्ञापन

CBSE 10वीं के बाद 12वीं रिजल्ट में भी चमके केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय, जानें पिछले पांच साल का सक्सेस रेट

success rate of Kendriya and Navodaya Vidyalayas over the past five years : आइए जानते हैं इन दोनों सरकारी स्कूलों का पिछले पांच साल का सक्सेस रेट और एडमिशन प्रोसेस, ताकि आप भी अपने बच्चे का कम पैसे में एडमिशन कराके उन्हें पढ़ाई का एक अच्छा माहौल दे सकें. 

CBSE 10वीं के बाद 12वीं रिजल्ट में भी चमके केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय, जानें पिछले पांच साल का सक्सेस रेट
एक बार एडमिशन होने के बाद, यहाँ पढ़ाई से लेकर रहना-खाना तक सब कुछ मुफ्त होता है.

JNV & KV Admisson Process :  सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल का ट्रेंड फॉलो करते हुए 12वीं का रिजल्ट आखिरकार आज जारी कर दिया. इस साल 12वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.20 रहा. जिसमें नवोदय और केंद्रीय विद्यालय ने एक बार भी शानदार रिजल्ट दिया है. जी हां, केंद्रीय विद्यालय ने 12 वीं बोर्ड में 98.55 प्रतिशत से पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जबकि जवाहर नेहरु विद्यालय ने 98.47 के साथ दूसरे स्थान पर अपने आपको काबिज किया है. आपको बता दें कि 15 अप्रैल को बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था. इसमें भी ये दोनों स्कूल टॉप पर थे. केन्द्रीय विद्यालय  का रिजल्ट 99.57% रहा है. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के 99.42% छात्र सफल हुए.

ये दोनों टॉप सरकारी स्कूल हैं, जहां एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल होता है. हर साल यहां पर पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए पूरा दम खम लगा देते हैं. इसका कारण पढ़ाई की उच्च गुणवत्ता अनुशासन और कम फीस. ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों सरकारी स्कूलों का पिछले पांच साल का सक्सेस रेट और एडमिशन प्रोसेस, ताकि आप भी अपने बच्चे का कम पैसे में एडमिशन कराके उन्हें पढ़ाई का एक अच्छा माहौल दे सकें. 

1. केंद्रीय विद्यालय (KVS) - एडमिशन प्रोसेस

केवीएस में एडमिशन मुख्य रूप से प्राथमिकता श्रेणियों (Priority Categories) पर आधारित होता है.

लॉटरी सिस्टम

कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन होते हैं और चयन 'लॉटरी' के माध्यम से किया जाता है.

प्राथमिकता (Priority) किसे दी जाती है

सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों (जैसे डिफेंस, रेलवे) के बच्चों को जगह दी जाती है. इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और फिर अन्य कैटेगरीज (Private/Self-employed) का नंबर आता है.

कोई प्रवेश परीक्षा नहीं (कक्षा 1-8)

प्राथमिक कक्षाओं में एडमिशन के लिए आमतौर पर कोई टेस्ट नहीं होता. हालांकि, कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है.

आरक्षण

इसमें RTE (राइट टू एजुकेशन), SC, ST और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए सीटें आरक्षित होती हैं.

2. नवोदय विद्यालय (JNV) - एडमिशन प्रोसेस

नवोदय में एडमिशन पूरी तरह से योग्यता (Merit) पर आधारित होता है, यहां कोई 'प्रायोरिटी कोटा' नहीं चलता.

प्रवेश परीक्षा (JNVST)

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल पर एक प्रवेश परीक्षा होती है जिसे Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) कहा जाता है. इसमें रीजनिंग, मैथ्स और भाषा के सवाल पूछे जाते हैं.

कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री

अगर सीटें खाली रहती हैं, तो कक्षा 9 और 11 के लिए भी टेस्ट के जरिए एडमिशन लिया जाता है.

ग्रामीण कोटा

नवोदय की 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, ताकि गांव की प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिले.

पूरी तरह निशुल्क

एक बार एडमिशन होने के बाद, यहां पढ़ाई से लेकर रहना-खाना तक सब कुछ मुफ्त होता है.

पिछले पांच साल का केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का सक्सेस रेट क्या रहा - success rate of Kendriya and Navodaya Vidyalayas over the past five years?

CBSE 12th Result 2021 :  केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

केंद्रीय विद्यालय (KVS): 100% छात्र पास हुए

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.94% छात्र पास हुए

CBSE 12th Result 2022 :  केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 98.93%

केंद्रीय विद्यालय (KV): 97.04%

CBSE 12th Result 2023 :  केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 97.51% छात्र उत्तीर्ण हुए

केंद्रीय विद्यालय (KV): 92.51% छात्र पास हुए

CBSE 12th Result 2024 :  केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

इस साल दोनों स्कूलों का रिजल्ट 99.09 फीसदी रहा.

CBSE 12th Result 2025 :  केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.29%

केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.05% 

CBSE 10th Result 2021 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

केंद्रीय विद्यालय (KV): 100%

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.99%

CBSE 10th Result 2022 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.71%केंद्रीय विद्यालय (KVS): 96.61%

CBSE 10th Result 2023 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.14% छात्र उत्तीर्ण।केंद्रीय विद्यालय (KV): 98.71% छात्र पास हुए

CBSE 10th Result 2024 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

केंद्रीय विद्यालय (KVS): 99.09%जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.09%

CBSE 10th Result 2025 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेज

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.49%

केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.45%

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com